शहर

इंदिरापुरम कराटे स्कूल के खिलाड़ियों ने 4 गोल्ड, 3 सिल्वर व एक ब्रांज मेडल जीता

गाजियाबाद। मेरठ स्थित राजवंश भवन में यूनाइटेड शोतोकान कराटे एसोसिएशन उत्तर प्रदेश द्वारा आयोजित उत्तर प्रदेश यूनाइटेड कराटे चैंपियनशिप में इंदिरापुरम कराटे स्कूल के 6 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया तथा काता और कुमिते दोनों इवेंट्स में 4 गोल्ड 3 सिल्वर तथा 1 ब्रोंज मेडल जीता। इंदिरापुरम कराटे स्कूल के अध्यक्ष एवं मुख्य कोच पुष्पेन्द्र सिंह रावत ने बताया है कि इस प्रतियोगिता में विभिन्न जिलों से 170 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। चैंपियनशिप में कराटे के काता इवेंट में अग्रिम अरोड़ा और आध्या भंडारी ने गोल्ड मेडल जीता तथा कुमिते इवेंट में अग्रिम अरोड़ा, आध्या भंडारी ने गोल्ड मेडल जीता तथा ज्ञानवी त्यागी, कृष्णा चौहान और परिक्षित पाण्डेय ने सिल्वर मेडल जीता और आकाश गोयल ने ब्रॉन्ज मेडल जीता। प्रतियोगिता के आयोजक सिराज अहमद और पवन शिरोही ने विजेता खिलाड़ियों को मेडल और सर्टिफिकेट्स देकर पुरस्कृत किया। इंदिरापुरम कराटे स्कूल के सभी पदाधिकारियों और अभिभावकों ने विजेता खिलाड़ियों को बधाई दी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button