राज्यलेटेस्ट

यूपी के माइन मित्रा पोर्टल को प्रदान किया गया प्लेटिनम अवॉर्ड सौंपा

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को यहां उनके सरकारी आवास पर डिजिटल इंडिया अवॉर्ड्स-2022 के तहत उत्तर प्रदेश के माइन मित्रा पोर्टल को प्रदान किया गया प्लेटिनम अवॉर्ड सौंपा गया। मुख्यमंत्री को यह अवॉर्ड भूतत्व एवं खनिकर्म विभाग की सचिव डॉ. रोशन जैकब ने सौंपा।
ज्ञातव्य है कि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु द्वारा विगत दिवस नई दिल्ली में आयोजित एक समारोह में प्रदेश के भूतत्व एवं खनिकर्म विभाग के माइन मित्रा पोर्टल को डिजिटल इनिशिएटिव्स फॉर ईज आॅफ डूइंग बिजनेस के अन्तर्गत प्लेटिनम अवॉर्ड प्रदान किया गया था। सचिव भूतत्व एवं खनिकर्म डॉ. रोशन जैकब एवं उनकी टीम ने यह अवॉर्ड प्राप्त किया था। मुख्यमंत्री से भेंट के अवसर पर माइन मित्रा पोर्टल प्रोजेक्ट से सम्बन्धित अधिकारी यूपीडेस्को के प्रबन्ध निदेशक कुमार विनीत, विशेष सचिव भूतत्व एवं खनिकर्म विपिन कुमार जैन, एनआईसी की टेक्नीकल डायरेक्टर अमिता श्रीवास्तव, संयुक्त निदेशक भूतत्व एवं खनिकर्म अमित कौशिक एवं मार्गसॉफ्ट टैक्नोलॉजी के विवेक गुप्ता उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button