लेटेस्टशहरशिक्षा

आईटीएस में फिजियोकॉन-2022 का आयोजन

गाजियाबाद। आईटीएस इंस्टीट्यूट आफ हैल्थ एण्ड एलाईड साइंसेज मुरादनगर का फिजियोथेरेपी विभाग इस साल भी शिक्षाप्रद कार्यक्रम फिजियोकॉन-2022 शुरू करने के लिए तैयार है। फिजियोकॉन आईटीएस इंस्टीट्यूट आॅफ हैल्थ एंड एलाईड साइंसेज द्वारा हर साल फिजियोथेरेपी छात्रों को इस क्षेत्र में हो रही नई प्रगति को सीखने का अवसर प्रदान करने के लिये आयोजित किया जाता है। छात्रों के साथ अपने बहुमूल्य ज्ञान को साझा करने के लिए क्षेत्र की विभिन्न प्रतिष्ठित हस्तियों को आमंत्रित किया जाता है।
इस श्रृंखला की पहली कार्यशाला डा. जीके बालाजी द्वारा 17 और 18 मई को क्लीनिकल प्रैक्टिस में टेपिंग विषय पर ली गई। डा. जीके बालाजी असंख्य प्रमाणन पाठ्यक्रम और विख्यात ज्ञान से समृद्ध एक प्रसिद्ध फिजियोथेरेपिस्ट हैं।
कार्यक्रम की शुरूआत डा. जीके बालाजी के स्वागत के साथ हुई। सुरेन्द्र सूद (निदेशक- पीआर,आईटीएस- दी एजूकेशन ग्रुप) और डा.सीएस राम, प्रिंसिपल आईटीएस इंस्टीट्यूट आॅफ हैल्थ एंड एलाईड साइंसेज डा.जीके बालाजी का स्वागत किया गया। सुरेन्द्र सूद ने फिजियोथेरेपी छात्रों को शिक्षित करने हेतु ऐसे महान फिजियोथेरेपिस्ट को आमंत्रित करने के लिए डा. सीएस राम की सराहना की। उन्होंने छात्रों को अपने पंख फैलाने और कक्षा में जो पढ़ाया जा रहा है इससे परे ज्ञान हासिल करने के लिए प्रेरित किया। डा. जीके बालाजी ने फिजियोथेरेपी छात्रों को काइनेसियो टेपिंग और इसके काम करने की तकनीक के साथ टेपिंग के बुनियादी तंत्र के बारे में बताया। उन्होंने काइनेसिक टैपिंग के उपयोग और विभिन्न परिस्थितियों में आवेदन की कई तकनीकों के बारे में भी सिखाया। छात्रों ने कार्यशाला में उत्साहपूर्वक भाग लिया और टेंपिग के बारे में बहुत प्रश्न रखें। जिन्हें डा.जीके बालाजी ने प्रभावी ढंग से दूर किया।
छात्रों ने अर्पित चड्ढा, वाईस चेयरमैन आईटीएस- दी एजूकेशन ग्रुप को उनके ज्ञान को बढ़ाने के लिए इतना बड़ा मंच देने के लिये और उनकी शिक्षा को व्याख्यान कक्षों तक सीमित न रखने के लिए धन्यवाद दिया। अर्पित चड्ढा ने फिजियोकॉन- 2022 की पहली कार्यशाला के सफल आयोजन के लिए डा. सीएस राम और अन्य सभी शिक्षकों को बधाई दी और उन्हें भविष्य की कार्यशालाओं के लिए शुभकामनाएं दी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button