लेटेस्टशहर

वरिष्ठ पत्रकार सुखबीर जैन की नातिन पलक जैन ने की सीए की परीक्षा पास, बधाई देने वालों का लगा तांता

गाजियाबाद। वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तर प्रदेश जैन एकता मंच के प्रचार मंत्री सुखबीर जैन पिलखुआ वालों की नातिन पलक जैन ने सीए की परीक्षा पास कर ली है। पलक जैन द्वारा सीए की परीक्षा पास करने का समाचार जैसे ही परिजनों को लगा तो उनमें खुशी का ठिकाना न रहा। सुखबीर जैन की नातिन पलक जैन के पिता मनोज जैन व माता मनीषा जैन को बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है। सुखबीर जैन ने बताया कि पलक जैन से प्रारंभ से पढ़ाई में बहुत अच्छी रही है। उसने अथक प्रयास कर सीए की परीक्षा पास कर परिवार का नाम रोशन किया है। सुखबीर जैन गाजियाबाद रहते हैं, उन्हें भी बधाई देने वालों के खूब फोन आ रहे हैं। हापुड़ में रहने वाली अपनी नातिन पलक जैन को बधाई, प्यार-दुलार व आशीर्वाद देते हुए सुखबीर जैन की आंखों से खुशी के मारे आंसू भी छलक आए। उन्होंने भगवान से प्रार्थना की है कि बिटिया पलक इसी प्रकार बुलंदियों को छूती रहे और अपने माता-पिता तथा जैन समाज का नाम रोशन करती रहे। जैन एकता मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष सतीश जैन एवं समस्त जैन एकता मंच परिवार ने बिटिया पलक जैन को बधाई दी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button