लेटेस्टशहरशिक्षा

एचआरआईटी में विधि के छात्रों के लिए ओरिएंटेशन कार्यक्रम आयोजित

गाजियाबाद। एचआरआईटी ग्रुप आफ इंस्टीट्यूशंस तत्वावधान में एचआर इंस्टीट्यूट आफ ला द्वारा ओरिएंटेशन प्रोग्राम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ संस्थान के वाइस चेयरमैन अंजुल अग्रवाल, मैनेजिंग डायरेक्टर (डीपीएस) वैशाली अग्रवाल, डायरेक्टर जनरल डा. वीके जैन, ग्रुप डायरेक्टर डा. एनके शर्मा एवं डायरेक्टर डा. निर्दोष अग्रवाल और विभागाध्यक्ष धर्मेन्द्र कुमार द्वारा सरस्वती माता के सम्मुख दीप प्रज्जवलित कर किया गया।
संस्थान के मैनेजिंग डायरेक्टर (डीपीएस) वैशाली अग्रवाल ने विधि के छात्रों का उत्साहवर्धन किया एवं छात्रों को उनके उज्जवल भविष्य की कामना का आशीर्वाद दिया एवं ग्रुप डायरेक्टर एव निदेशक ने भी इस अवसर पर विधि के छात्रों को एक सफल अधिवक्ता बनने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर डायरेक्टर डा. निर्दोष अग्रवाल ने विधि के छात्रों के उज्जवल भविष्य की कामना करते हए कार्यक्रम का समापन किया।
इस अवसर पर सोनिका शर्मा, सुधीर, अभिषेक शर्मा, कामिनी शर्मा, शबनम मैम, मुख्य प्रशासनिक अधिकारी अतुल भूषण आदि उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button