लेटेस्टशहर

दो बच्चों के कानून की मांग को लेकर संकल्प सभा का आयोजन

  • जनसंख्या नियंत्रण भारत हित के लिए अति आवश्यक: इंद्रेश
  • 27 नवंबर को दिल्ली के जंतर-मंतर पर होगा विशाल प्रदर्शन
    गाजियाबाद।
    जनसंख्या समाधान फाउंडेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष अनिल चौधरी के आह्वान पर तथा डॉक्टर हरपाल सिंह की अध्यक्षता में दो बच्चों के कानून की मांग को लेकर गाजियाबाद शहर वासियों के साथ एक संकल्प सभा का आयोजन आर्यसमाज मन्दिर, सैक्टर 5, राजनगर में किया गया। सभा का शुभारम्भ डॉक्टर इंद्रेश कुमार, राज्यसभा सांसद अनिल अग्रवाल, विधायक सुनील शर्मा , डॉक्टर हरपाल सिंह, अनिल चौधरी ने दीप प्रज्जवलित कर किया।
    इस सभा में मुख्य वक्ता के रूप में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य तथा जनसंख्या फाउंडेशन के मुख्य संरक्षक डॉक्टर इंद्रेश कुमार उपस्थित रहे। उन्होंने कहा कि हमारे संसाधन सीमित रूप से बढ़ सकते हैं लेकिन जनसंख्या विस्फोट स्वरूप में बढ़ रही है। इसका असर पृथ्वी पर कार्बन डाइआॅक्साइड की मात्रा बढ़ी है और अक्सीजन घटी है। बढ़ती जनसंख्या सीमित साधन विकराल समस्या है। जनसंख्या संतुलित होनी चाहिए ताकि कोई भूखे पेट न सोए, बिना घर न हो। अनिल चौधरी ने संकल्प सभा में दिल्ली जंतर मंतर पर होने वाले 27 नवम्बर के प्रदर्शन के लिए हर घर से एक आदमी जाने की अपील की। जनसंख्या कानून बनाने के लिए एकजुटता व विशाल प्रदर्शन ही कारगर विकल्प है। उन्होंने बताया कि आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत ने भी जनसंख्या को देश के लिए खतरा बताते हुए जनसंख्या नियंत्रण के लिए मार्ग प्रशस्त किया है। इस दौरान प्रमुख रूप से विधायक मंजू सिवाच, पूर्व विधायक कृष्ण वीर सिंह सिरोही, दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री बलदेवराज शर्मा, अशोक गोयल, ममता सहगल, सोनिका, महेश कुमार आहूजा, अमरदत्त शर्मा, सुनील शर्मा, राजेंद्र त्यागी, प्रदीप कुमार, वंदना त्यागी, वंदना चौधरी, कपिल वशिष्ठ, विनीत शर्मा, कामेश्वर त्यागी, वीरेन्द्र सारस्वत, अशोक भारतीय, बीके शर्मा हनुमान व अजय टंडन आदि उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button