राजनीतिशहर

भाजपा ने विकास के नाम पर सिर्फ धोखा दिया: राहुल चौधरी

  • साहिबाबाद में पांच वार्ड अध्यक्षों को सौंपे नियुक्ति पत्र
    गाजियाबाद।
    साहिबाबाद विधानसभा क्षेत्र के गांव पसोंडा में समाजवादी पार्टी ने 5 वार्ड अध्यक्षों को मनोनीत किया है। महानगर अध्यक्ष राहुल चौधरी ने सभी नवनियुक्त वार्ड अध्यक्षों को नियुक्ति पत्र सौंपे। इस मौके पर उन्होंने कहा कि 2022 का चुनाव समाजवादी पार्टी मजबूती के साथ लड़ेगी। भाजपा के साढ़े चार साल के कार्यकाल को जनता देख चुकी है। विकास की बजाए विनाश हुआ है। बेरोजगारी बढ़ रही है, महंगाई अपनी चरम सीमा पर है, विकास के नाम पर सिर्फ धोखा दिया जा रहा है। उन्होंने कार्यकर्ताओं का आह्वान किया वे पूरी ताकत से चुनाव कार्यक्रम में जुट जाएं। कार्यक्रम का संचालन ट्रांस हिंडन अध्यक्ष कमलेश यादव ने किया। इस मौके पर महानगर के उपाध्यक्ष हिमांशु पराशर, मज्जू चौधरी, जिला महासचिव अल्पसंख्यक सभा मोहम्मद माहिर, गुल मोहम्मद कोषाध्यक्ष, अहमद हुसैन जिला सचिव, शौकत कुरैशी, तफसीर आलम, महानगर महिला सभा की महानगर अध्यक्ष किरण कालिया, महिला सभा की विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष अनीता सिंह, महिला सभा की जिला उपाध्यक्ष संजू शर्मा, लोहिया वाहिनी के जिला सचिव अनूप चौधरी, ट्रांस हिंडन वरिष्ठ उपाध्यक्ष अजय यादव, महासचिव अभिषेक राजपूत, राजेंद्र एडवोकेट, राजेश एडवोकेट, रजत पोरवाल, उपाध्यक्ष साबिर चौधरी मौजूद रहे। कार्यक्रम का आयोजन मौसम चौधरी, हाशिम चौधरी ने किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता चौधरी मोहम्मद अली ने की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button