लेटेस्टशहरशिक्षा

आईटीएस डेंटल कॉलेज में एक दिवसीय सीडीई कार्यक्रम का आयोजन

गाजियाबाद। मुरादनगर स्थित आईटीएस डेंटल कॉलेज के आर्थोडोन्टक्स एंड डेंटोफेशियल आॅर्थोपेडिक्स विभाग द्वारा एक दिवसीय सीडीई कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसका विषय कॉम्प्रेहैन्सिव आॅर्थोडोन्टिक ट्रीटमेंट प्लानिंग एज पर इवॉल्विंग साइंस एंड टैक्नोलॉजी-द एक्सपैंडिंग एनवलप था। इस कार्यक्रम में दिल्ली-एनसीआर के विभिन्न डेंटल संस्थान के 50 से अधिक बीडीएस एवं एमडीएस के विद्यार्थियों के साथ-साथ सभी दंत विभागों के एचओडी तथा दंत चिकित्सक शामिल थे। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि वक्ता प्रो. डा. एमएम कन्नन चिकित्सक और अंतर्राष्ट्रीय वक्ता रहे। उनका डेंटिस्ट्री और आॅर्थोडॉन्टिक्स में एक विशिष्ट वैश्विक करियर रहा है। डा. कन्नन ने राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर विभिन्न व्याख्यान प्रस्तुत किये है। कार्यक्रम की शुरूआत आर्थोडॉन्टिक्स एंड डेंटोफेशियल आॅथोर्पेडिक्स विभाग की एचओडी डा. पायल शर्मा के स्वागत भाषण से हुई।
साइंटिफिक एक्सट्रावगंजा में एमडीएस छात्रों के लिये प्रासंगिक बहुत ही रोचक विषयों पर चार व्याख्यानों की एक श्रृंखला शामिल थी। डा. कन्नन ने अपने लेक्चर के दौरान सभी प्रतिभागियों को आॅर्थोडोन्टिक्स के क्षेत्र में नवीनतम तकनीकों के बारे में विस्तृत जानकारी दी तथा बताया कि कैसे नवीनतम प्रगति के साथ कैसे आॅर्थोडोन्टिक्स दंत चिकित्सा के क्षेत्र में कार्यात्मक सुधारों को दूर करना संभव है। इसी के साथ उन्होंने बताया कि नवीनतम उपचार के तौर-तरीके जैसे कि अस्थायी एंकरेज डिवाइस और एडवांसिंकप्लायंस को सर्वोत्तम परिणाम प्राप्त करने के लिये डेमन सेल्फ-लिगेटिंग सिस्टम के साथ जोड़ा जा सकता है और उचित उपचार योजना एवं सर्वोत्तम तौर-तरीकों का सावधानीपूर्वक मूल्यांकन अलग-अलग डिग्री के कुरूपता के इलाज की कुंजी है। डा कन्नन ने इस बात पर भी जोर दिया कि इस तरह के विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रमों में माध्यम से प्राप्त एक नवीनतम ज्ञान छात्रों को क्लीनिकल आॅर्थोडोंटिक्स के क्षेत्र में चुनौतियों और अवसरों को लेने के लिये प्रोत्साहित करेगा। इसके साथ ही वक्ता प्रो. डा. एमएम कन्नन ने विद्यार्थियों एवं दंत चिकित्सकों के लिये आयोजित इस ज्ञानवर्धक मंच के लिये संस्थान को धन्यवाद देते हुए कार्यक्रम का समापन किया।
इस कार्यक्रम के माध्यम से सभी प्रतिभागियों को सर्वश्रेष्ठ क्लीनिकल प्रदर्शन एवं ज्ञानवर्धक मंच प्राप्त हुआ जिसके लिये सभी ने आईटीएस-द एजुकेशन ग्रुप के चेयरमैन डा. आरपी चड्ढा तथा वाईस चेयरमैन अर्पित चड्ढा को धन्यवाद दिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button