लेटेस्टशहर

अब शहर के मुख्य स्थानों पर मिलेगा आरओ का स्वच्छ व शीतल पानी

  • निगम के 4 जोनों में किया गया जल सुविधा केन्द्र का लोकार्पण
    गाजियाबाद।
    मिट्टी के घड़े लगाकर प्याऊ लगाने का जमाना अब जमाना चला गया। अब तो लोगों को आरओ का स्वच्छ और शीतल पानी चाहिए। इसलिए नगर निगम ने लोगों को स्वच्छ पेयजल की व्यवस्था की ओर अपने कदम बढ़ाए हैं। पिछले दिनों जिले के प्रभारी मंत्री सुरेश खन्ना ने आरडीसी में आरओ के स्वच्छ व शीतल पानी वाले जल सुविधा केन्द्र का शुभारंभ किया था। उसी कड़ी में मेयर आशा शर्मा ने निगम के चारों जोन में जल सुविधा केन्द्र स्थापित कर उनका लोकार्पण किया। वसुंधरा, मोहननगर, सिटी व विजयनगर जोन में स्थापित किए गए जल सुविधा केन्द्र पर लोगों को आरओ का ठंडा पानी मिलेगा। जलसुविधा केन्द्रों के लोकार्पण कार्यक्रमों की अध्यक्ष नगरायुक्त महेन्द्र सिंह तंवर ने की। उन्होंने मेयर आशा शर्मा का पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया। ये जल सुविधा केन्द्र भोपुरा गांव, वैशाली मेट्रो स्टेशन, नए बस स्टैंड मेट्रो स्टेशन, प्रताप विहार रेड लाइट पर लगाए गए हैं। प्रत्येक जल सुविधा केन्द्र पर 250 लीटर प्रति घंटा की क्षमता का आरओ लगाया गया है ताकि हर समय पानी की उपलब्धता रहे साथ ही खराब पानी एवं आरओ से निकलने वाले पानी को वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम के माध्यम से रिसाईकिल किया जाएगा। इस मौके पर मेयर आशा शर्मा ने कहा कि यह नगर निगम की एक अच्छी पहल है। शहर वासियों को शुद्ध पानी देने की निगम की जिम्मेदारी भी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button