लेटेस्टशहर

नगर निगम 28 से करेगा सात दिवसीय दिवाली मेले का आयोजन

  • नगर निगम में पंजीकृत वेंडरों को मुफ्त दिया जाएगा स्टाल के लिए स्थान
    गाजियाबाद।
    दो साल तक कोविड महामारी से जूझने के बाद इस बार की दिवाली कुछ होने वाली है। बाजारों में जहां दीपावली को रौनक दिखाई दे रही है वहीं नगर निगम भी दिवाले मेले का आयोजन करने जा रहा है। 28 अक्टूबर से तीन नवंबर तक आयोजित किए जाने वाले दिवाली मेले में सांस्कृतिक, मनोरंजन और बच्चों के लिए विशेष प्रकार के झूले लगाए जाएंगे। शहर के लोग अपने परिवारों के साथ मेले का आनंद उठा सकेंगे। मेले के बारे में विस्तार से जानकारी देते हुए मेयर आशा शर्मा, नगरायुक्त महेन्द्र सिंह तंवर ने बताया कि स्वनिर्मित सामानों के स्टाल लगाने के लिए स्ट्रीट वेंडरों को आमंत्रित किया गया है। उन्होंने बताया कि मेले में उन्हीं स्ट्रीट वेंडरों को जगह मुफ्त दी जाएगी जो नगर निगम में रजिस्ट्रड हैं और जिनके नाम फाइनल किए गए हैं। उन्होंने बताया कि कविनगर रामलीला मैदान में मेले का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि प्रत्येक दिन सांस्कृतिक एवं मनोरंजक कार्यक्रम होंगे। स्थानीय कलाकारों को मंच प्रदान किया जराएगा। उन्होंने बताया कि लगभग दो सौ दुकानें लगाई जाएंगी। उन्होंने बताया कि कुछ स्टाल पेड भी होंगे। उन्होंने बताया कि लेजर शो के माध्यम से कार्यक्रम का शुभारंभ होगा। केन्द्र एवं प्रदेश सरकार की जनकल्याण की योजनाओं को भी प्रदर्शित किया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button