
- दूधेश्वरनाथ मंदिर विकास समिति के अध्यक्ष धर्मपाल गर्ग ने भी पूजा अर्चना कर मनाई शादी की सालगिरह
गाजियाबाद। स्थानीय सांसद एवं केन्द्रीय राज्यमंत्री वीके सिंह ने अपनी की शादी की सालगिरह पत्नी भारती सिंह के साथ दूधेश्वरनाथ मंदिर में पूजा-अर्चना कर मनाई। महंत नरायण गिरि से उन्होंने आशीर्वाद लिया। सांसद वीके सिंह के साथ ही मंदिर समिति के अध्यक्ष धर्मपाल गर्ग की शादी की भी सालगिरह शुक्रवार को थी। इसलिए धर्मपाल गर्ग ने भी पत्नी गिन्नी गर्ग के साथ पूजा-अर्चना कर शादी की सालगिरह सादगी के साथ मनाई। दोनों के विवाह की वर्षगांठ के अवसर पर प्रात:काल मन्दिर में भगवान दूधेश्वर का पंचामृत पंजगव्य पंचोपचार षोडशोपचार राजोपचार से वैदिक मंत्रों से महन्त नारायण गिरि महाराज के सानिध्य में अभिषेक पूजन किया एवं समाधी वाले सिद्ध ब्रह्मलीन गुरूमुर्तियों को मत्था टेका। मन्दिर में स्थापित देवालय में जाकर दोनों दंपतियों ने दर्शन किए। इसके बाद पूज्य महाराज से आशीर्वाद प्राप्त किया। महंत नरायण गिरि महाराज ने वीके सिंह व भारती सिंह को सम्मानित किया व भगवान दूधेश्वर आशीर्वाद स्वारूप रूद्राक्ष माला एवं मोमेंटो भेंट किया। भगवान दूधेश्वर से कामना की कि वे राष्ट्र सेवा में, जन सेवा में ऐसे ही सलंग्न रहें। मंदिर समिति के अध्यक्ष धर्मपाल गर्ग को भी सम्मानित कर आशीर्वाद दिया। इस अवसर पर श्रृंगार सेवा समिति के अध्यक्ष विजय मित्तल, मीडिया प्रभारी एसआर सुथार एवं समिति के कार्यकर्ताओं ने भी उन्हें शुभकामनाएं दीं।