लेटेस्टशहर

सांसद अनिल अग्रवाल ने हापुड़ जिले के अपने तीनों प्रतिनिधियों को हटाया, डीएम-एसएसपी को भेजा पत्र

गाजियाबाद। राज्ससभा सांसद अनिल अग्रवाल ने हापुड़ जनपद में बनाए गए अपने तीनों प्रतिनिधियों को तत्काल प्रभाव से हटा दिया है। जिलाधिकारी हापुड़ को पत्र भेजकर सांसद अनिल अग्रवाल ने इस बाबत जानकारी दे भी दी है। सांसद अनिल अग्रवाल ने बताया कि उनके द्वारा हापुड़ जनपद में सांसद प्रतिनिधि प्रवीण मित्तल, पंकज मित्तल व रणविजय सिंह को बनाया गया था। इन तीनों को सांसद प्रतिनिधि के दायित्व से तत्काल मुक्त किया जाता है। भविष्य में तीनों से राजनैतिक पद के द्वारा संबंध नहीं होगा। यदि भविष्य में ये उनके नाम व पद का उपयोग करते हैं तो इसकी जिम्मेदारी इन सभी की स्वयं होगी, उनकी कोई जिम्मेदारी नहीं होगी। सांसद अनिल अग्रवाल ने जिलाधिकारी हापुड़ के साथ ही वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हापुड़ को भी इस संबंध में पत्र भेजकर अवगत करा दिया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button