राजनीतिलेटेस्टशहर

मोदी ने पाक में घुसकर मारा, योगी ने माफियाओं को जेल भेजा: अतुल गर्ग

  • मोदी-योगी के राज में देश एवं प्रदेश में सुरक्षा का माहौल
  • डबल इंजन की सरकार में प्रदेश छू रहा विकास की नई ऊंचाइयां
    गाजियाबाद।
    शहर सीट से भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी अतुल गर्ग ने कहा कि यह प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का 56 इंच का सीना ही था कि पाकिस्तान के अंदर घुसकर आतंकियों को मारने का काम किया गया। सर्जिकल स्ट्राइक के तहत पाकिस्तान में घुसकर मारने की हिम्मत प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने ही दिखाई। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के विचारों के उत्तराधिकारी के रूप में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने माफियाओं को जेल में डालने का काम किया। शहर में विभिन्न स्थानों पर जनंसपर्क के दौरान अतुल गर्ग ने कहा कि 2014 से पहले आतंकी गतिविधियों से पूरे देश सहमा हुआ रहता था। नरेन्द्र मोदी के प्रधानमंत्री बनने के बाद आतंकियों की कमर तोड़ने का काम किया गया। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की दूर दृष्टि का ही परिणाम है कि सर्जिकल स्ट्राइक की गई। हमारी सेना ने भारत मां की तरफ तिरछी नजर करने वालों को उनके ही घर में घुसकर मारने का काम किया। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने साबित कर दिया कि वे 56 इंच का सीना रखते हैं। सिर्फ दिखावा नहीं करते हैं। देश को ऊंचाई पर ले जाने का काम किया गया। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा देशहित में किए गए कार्यों से पूरे देश के लोगों में भाजपा के प्रति विश्वास और भी बढ़ गया। उन्होंने कहा कि 2017 में प्रदेश के लोगों को लगा कि भाजपा ही बदलाव ला सकती है। हर-हर मोदी-घर-घर मोदी लोगों की जुबान पर शब्द आ गए। इसलिए प्रदेश के लोगों ने उत्तर प्रदेश में सपा सरकार को उखाड़ फेंका और पूर्ण बहूमत से भाजपा की सरकार बनी। योगी आदित्यनाथ के मुख्यमंत्री बनते ही गुंडे-माफियाओं पर सख्ती से कार्रवाई की गई। न पुलिस बदली गई और न ही कोई बदलाव किया गया, बदला तो सिर्फ काम कराने का तरीका। मुख्यमंत्री योगी ने पुलिस को गुंडों पर टूट पड़ने की खुली छूट दी। पांच साल से गुंडों, माफियाओं से त्रस्त प्रदेश की जनता को भयमुक्त होकर जीने के लिए योगी सरकार ने ऐसे कार्य किए कि लोग चैन की नींद सोने लगे। गरीब लोगों की जमीन हथियाने वाले, व्यापारियों से लूटपाट करने वाले बदमाशों को जेल भेजा गया। आज आप देख सकते हैं गुंडे भी थाने आकर माफी मांगते हैं। उन्होंने कहा कि डबल इंजन की सरकार से ही आज उत्तर प्रदेश उत्तर उत्तम प्रदेश बन पाया है। देश-विदेश से उद्योगपति उत्तर प्रदेश में उद्योग लगाने के लिए आ रहे हैं। पूर्व की सरकारों में व्यापारी और उद्यमी पलायन करने को मजबूर होते थे। उन्होंने कहा कि फर्क साफ दिखाई दे रहा है। दंगाइयों से वसूली की गई। इसके चलते अब दंगा करने से पहले दस बार ऐसे लोग सोचते हैं। उन्हें पता है कि यदि दंगा किया तो उनकी दस पीढ़ियों को नुकसान की भरपाई करनी पड़ेगी। उन्होंने लोगों से एक बार फिर से योगी सरकार को पूर्ण बहुमत से बनाने के लिए वोट करने की अपील की। अतुल गर्ग ने नवयुग मार्केट, राहुल विहार, प्रताप विहार, सजवान नगर, शिवपुरी, राम पार्क, विवेकानंद नगर, बजरिया, अनाज मंडी व गांधीनगर में जनसंपर्क किया।
    कांग्रेस के वार्ड अध्यक्ष एवं बसपा से आए लोगों को पहनाया भाजपा का पटखा
    अतुल गर्ग ने कांग्रेस वार्ड अध्यक्ष शुभम चौधरी, बसपा से मीनू यादव, ललित यादव देवेंद्र कुमार को पटका पहनकर भाजपा की सदस्यता दिलायी।
    कंप्यूटर एसोसिएशन द्वारा स्वागत कार्यक्रम में अरुण कक्कड़, हर्ष बत्रा, गोपाल शर्मा, संजय गोयल, विवेक सिंघल, राजीव, विशाल, संजीव आदि पदाधिकारियों ने पूर्ण समर्थन का वादा किया व आज अतुल गर्ग ने किशनपाल, रविंदर पाल, सुरेंद्र प्रजापति, संजय प्रजापति, गोपाल कश्यप, सज्जन गोयल, अंशुल, नरेश अग्रवाल, सुनील गुप्ता, राजकुमार नागर, राकेश स्वामी, हरबंस लाल, देवेंद्र पाल, डंबर सिंह, अमित पाल, प्रदीप वर्मा, संतराम यादव, विजय भाटी, सुधीर गोयल मोनू, आलोक बंटी, शेरू भाई, अशोक दाल वाले, मुकेश पंडित, सुरेंद्र महाशय, दयानंद, मनोज त्यागी, वीरपाल यादव, अशोक शर्मा, बृज भूषण चौधरी, करन शर्मा, चंदन त्रिपाठी, अनीता कश्यप, रितु कश्यप, रेखा गुप्ता, मनोज यादव, प्रजापति इंदर बजरंगी, देवेंद्र त्रिपाठी, चंपत भाटी, अनिल प्रजापति, रविंदर गोना, विकास सैनी, ललित सैनी, पुरुषोत्तम प्रधान, हरेराम, सतपाल, हाशिम त्यागी, शकील, सूरज धामा, ग्रीस गर्ग, अरुण गर्ग, विपिन गर्ग, नितिन अग्रवाल, अंकुर गोयल, निखिल गोयल आदि ने जनसंपर्क कर वोट मांगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button