लेटेस्टशहर

दुर्गा अष्टमी पर कन्या पूजन कर एमएलसी दिनेश गोयल ने बांटा भंडारा

गाजियाबाद। राष्ट्रीय व्यापार मंडल के जिला अध्यक्ष रेलवे बोर्ड सदस्य बालकिशन गुप्ता के केजी 35 कवि नगर गाजियाबाद आफिस पर विशाल भंडारा महाअष्टमी के पावन पर्व पर किया गया। भंडारे के प्रारंभ से पहले देवी स्वरूपा कन्या जिमाई गई। भंडारे में श्रद्धापूर्वक सुरुचिपूर्ण भोज प्रसाद का लोगों ने आनंद लिया। इस अवसर पर अतिथि के रूप में एमएलसी दिनेश गोयल, मोदीनगर से वरिष्ठ भाजपा नेता सतेन्द्र त्यागी, पशुपति अखाड़े के महामंडलेश्वर मार्कण्डेय पंकज त्यागी मुख्य रूप से शामिल थे। इस अवसर पर व्यापार मंडल ने समाज में सभी से कन्या भ्रूण हत्या न करने कन्या बचाने का संकल्प लेने का आह्वान किया, जिससे कन्या अगर नहीं होगी तो कैसे मां और पत्नी और बहन बेटियां हम को व अगली पीढ़ी को मिलेंगे। कैसे सभी त्योहार भैया दूज रक्षाबंधन सब मना सकेंगे, कैसे संस्कृति को बचा पायेंगे। इस अवसर पर बालकिशन गुप्ता, विवेक त्यागी , राकेश शर्मा सदरपुर, प्रदीप चौधरी, विनीत शर्मा, पार्षद राजकुमार नागर, पार्षद देवेन्द्र अग्रवाल, अशोक भारतीय, अजय सिंघल, संदीप त्यागी रसम, रितेश शर्मा, नरेंद्र चौधरी, संजीव तेवतिया, परमानंद सिंघल, संजय गर्ग, प्रवीण भाटी, विशाल जैन, गौरव गर्ग, डा. सोनिका शर्मा, अंकुश, यशपाल भाटी, उमाशंकर शर्मा, राजीव अग्रवाल, आलोक त्यागी, कमल शर्मा, अनिल मेहरा, मनोज गुप्ता, विकास त्यागी, राजू छाबड़ा, आशु पंडित, समीर शर्मा आदि मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button