लेटेस्टशहर

आपातकाल के गवाह दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री बलदेव राज शर्मा का किया अभिनंदन

  • भाजपा जिलाध्यक्ष ने लोकतंत्र सेनानियों का किया सम्मान
    गाजियाबाद।
    आपातकाल के गवाह प्रदेश के दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री बलदेवराज शर्मा का मेयर आशा शर्मा एवं भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनके आवास पर पहुंचकर अभिनंदन किया। इस मौके पर मेयर आशा शर्मा ने कहा कि भारतीय लोकतंत्र और राजनीति के सबसे दु:खद व काले अध्याय 25 जून 1975 को कांग्रेस ने राजनीतिक स्वार्थों के लिए आपातकाल की घोषणा की थी। तानाशाह इन्दिरा गांधी ने सभी विपक्षी दल के नेताओं, सामाजिक संगठनों के कार्यकर्ताओं को जेल में डाल दिया था। बलदेव राज शर्मा उस काले अध्याय के गवाह हैं। सम्मान समारोह के मौके पर भाजपा के वरिष्ठ नेता अमरदत्त शर्मा, राजनगर मंडल अध्यक्ष विनीत शर्मा, ओम दत्त कौशिक एडवोकेट, समाजसेवी वीरेंद्र सारस्वत, मंडल मंत्री नीरज त्यागी, भाजपा नेता अभिजीत मुखर्जी, राम किशोर, नवीन पंडित आदि उपस्थित रहे। उधर, भाजपा जिला अध्यक्ष दिनेश सिंघल के नेतृत्व में लोकतंत्र सेनानियों का सम्मान उन्हीं के आवास पर जाकर किया गया।
    मोदीनगर से आपातकाल के समय जेल जाने वाले लोकतंत्र सेनानी दर्शन लाल मेहंदी रत्ता, विश्व बंधु सचदेवा, जय प्रकाश बंसल एडवोकेट, हरिओम गुप्ता, मुकुट बिहारी गुप्ता आदि का सम्मान उन्हें फूलों की माला पहनाकर एवं शॉल औढ़ाकर किया गया। लोकतंत्र सेनानियों ने आपातकाल के समय की चर्चा करते हुए अपने साथ उस समय हुए दुर्व्यवहार के विषय में नम आंखों से बताया कि किस प्रकार पुलिस एवं तत्कालीन सरकार द्वारा आमजन के मौलिक अधिकारों का हनन करते हुए उन्हें शारीरिक एवं मानसिक रूप से पीड़ित किया गया। जेल में उनके द्वारा इसका विरोध करने पर पुलिस द्वारा किस प्रकार उन्हें पीटा जाता था। भाजपा जिला अध्यक्ष दिनेश सिंघल द्वारा सम्मानित करने पर उन्होंने पार्टी का आभार व्यक्त किया एवं लोकतंत्र रक्षक सेनानी पेंशन बढ़ाकर 20 हजार रुपए करने पर सरकार का धन्यवाद किया। इस मौके पर जिला महामंत्री नवेंद्र गौड़ , नगर अध्यक्ष रोहित अग्रवाल, नगर महामंत्री महेश कश्यप आदि मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button