लेटेस्टशहर

मेयर व नगरायुक्त ने ली तालाबों की सुध, किया जाएगा भूजल स्तर में सुधार

गाजियाबाद। नवनिर्वाचित मेयर सुनीता दयाल ने निगम क्षेत्र में विकास कार्यों को लेकर निरीक्षण करना शुरू कर दिया है। नाले-नालियों की सफाई के जहां उन्होंने निर्देश दिए हैं वहीं उन्होंने गिरते भूजल स्तर को सुधारने के लिए तालाबों को पुर्नजीवित करने की दिशा में कार्य करना शुरू कर दिया है।
महापौर सुनीता दयाल व नगर आयुक्त डॉ. नितिन गौड़ ने दुहाई क्षेत्र का जायजा लिया। उन्होंने तालाबों के पुनर्जीवित करने की योजना बनाई गई है। कविनगर जोन स्थित दुहाई का जायजा लिया गया जिसमें 3 तालाबों को पुनर्जीवित करने की योजना बनाई गई है। क्षेत्रीय निवासियों से भी मौके पर वार्ता की गई, क्षेत्रीय निवासियों ने बताया कि उक्त स्थान पर तालाब था जिसको पुनर्जीवित करने के लिए महापौर तथा नगर आयुक्त द्वारा संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया। भूजल स्तर सुधार हेतु गाजियाबाद नगर निगम द्वारा पूर्व में भी तालाबों के पुनर्जीवन की प्रक्रिया को बेहतर तरीके से निभाया है। कई क्षेत्रों में तालाबों को पुनर्जीवित किया गया है। इसी क्रम को आगे बढ़ाते हुए महापौर तथा नगर आयुक्त संयुक्त रूप से कार्यवाही कर रहे हैं। ऐसे तालाब जो विलुप्त हो चुके हैं उनको पुनर्जीवित करने का प्रयास जारी है। निरीक्षण के दौरान संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button