लेटेस्टशहरस्वास्थ्य

अपने बच्चों को कोरोना रोधी वैक्सीन जरूर लगवाएं : डा. पी.एन अरोड़ा

  • 12 से 14 साल के बच्चों को भी कोरोना वैक्सीन अभियान की सरकार को बधाई
    गाजियाबाद।
    जैसा कि हम सभी जानते हैं कि देश में बच्चों के लिए कोरोना वैक्सीन लगना इसी वर्ष जनवरी से प्रारंभ हुआ था जिसमें प्रथम चरण में 15 वर्ष से 18 वर्ष के बच्चों को टीके लगाए जा रहे थे और अब आज 16 मार्च से 12 साल से 14 साल के बच्चों को भी कोरोना वैक्सीन लगाना प्रारंभ कर दिया गया है।
    यशोदा सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल कौशांबी के प्रबंध निदेशक डा. पीएन अरोड़ा ने इस अभियान के शुरूआत पर सरकार को बहुत-बहुत बधाई दी तथा उन्होंने कहा जैसा कि अभी स्कूल खुलने का समय आ रहा है और बच्चों को इस वैक्सीन के मिल जाने से माता-पिता की चिंता काफी कम हो जाएगी तथा वह पूरे उत्साह से बच्चों को बिना किसी भय के स्कूल भेज पाएंगे।
    साथ ही साथ सरकार द्वारा 60 साल से ऊपर की उम्र के लोगों के लिए कोमोरबिडिटी सर्टिफिकेट की बाध्यता को समाप्त कर दिया है और 16 मार्च से 60 साल का कोई भी व्यक्ति अब कोरोना वैक्सीन की प्रिकॉशन डोज लगवा सकता है, सरकार द्वारा उठाए गए इस कदम को डा. अरोड़ा ने सही समय पर उठाया हुआ सही कदम बताया। उन्होंने कहा कि जहां देश में लगभग सभी लोगों को कोरोना वैक्सीन की पहली और दूसरी डोज दी जा चुकी है ऐसे में अब प्रिकॉशन डोज भी ज्यादा से ज्यादा लोगों को लग जाए यह भी बहुत जरूरी है।
    उन्होंने सभी माता-पिता से आग्रह किया कि वह अपने बच्चों को वैक्सीन जरूर लगवाएं और स्कूलों से आग्रह किया कि वह इस कोरोना रोधी ड्राइव में स्कूलों में बच्चों को टीका लगवाने का टीकाकरण केंद्र बनाकर भरपूर मदद करें। डा. पी एन अरोड़ा ने कहा कि हम सब मिलकर साथ लड़े तो हम कोरोनावायरस जैसी बड़ी बीमारी को हरा सकते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button