लेटेस्टशहर

पहलवान बेटियों के मान सम्मान के लिए हरियाणा में होगी 4 जून को महापंचायत, गाजियाबाद से जाएंगे रालोद कार्यकर्ता

गाजियाबाद। मेरठ तिराहा राष्ट्रीय लोक दल के कार्यालय पर राष्ट्रीय लोकदल जनपद गाजियाबाद के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की एक बैठक देश की पहलवान बेटियों के मान सम्मान व न्याय के लिए की गई। बैठक में हरियाणा प्रदेश के गोहाना में 4 जून 2023 दिन रविवार को आयोजित होने वाली महापंचायत में राष्ट्रीय लोक दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष राज्यसभा सांसद जयंत चौधरी शिरकत करेंगे। राष्ट्रीय कार्यालय राष्ट्रीय लोक दल नई दिल्ली से मिले निर्देश के अनुसार जनपद के सभी पदाधिकारी व कार्यकर्ता भी सुबह साढ़े दस बजे सोनीपत गोहाना बाईपास रोड मुरथल के लिए रवाना होंगे। सभी कार्यकर्ता पार्टी अध्यक्ष जयंत सिंह के साथ पंचायत स्थल मुडलाना के लिए रवाना होंगे। बैठक में जिला अध्यक्ष अमित त्यागी, प्रदेश अध्यक्ष सहकारिता अमरजीत सिंह बिड्डी, वरिष्ठ नेता रणबीर दहिया, महानगर अध्यक्ष रेखा चौधरी, सत्येंद्र तोमर, युवा राष्ट्रीय सचिव सचिन त्यागी, वीर सिंह सलेमाबाद, शुभेंदु कौशिक, विनोद गौतम, जयदीप दीपू, नरेंद्र जाटव, अरुण दहिया, इंद्रपाल सैदपुर, नीरज नवीपुर, योगेश फफराना, अमित बालियान, नीटू प्रधान, दीपक त्यागी, मुन्ना खान, सतपाल सलेमाबाद, संसार सिंह आदि मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button