राजनीतिराष्ट्रीयलेटेस्टस्लाइडर

हिमाचल में पंजे के आगे मुरझा गया कमल

  • एक लोकसभा व तीन विधानसभा सीटों पर कांग्रेस ने की फतह
    नई दिल्ली।
    कांग्रेस के लिए अच्छी खबर है। हिमाचल प्रदेश में हुए उपचुनाव में एक लोकसभा व तीन विधानसभा सीटों पर कांग्रेस का पंजा चला है। भाजपा के गढ़ में पंजा चलने से कांग्रेस में नई ऊर्जा का संचार होना बताया जा रहा है। हिमाचल के मुख्यमंत्री ने हार का जिम्मेदार महंगाई को ठहराया है, हालांकि भीतरघात की भी बात कही जा रही है।
    मंडी संसदीय सीट पर कांग्रेस प्रत्याशी और पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह की पत्नी प्रतिभा सिंह ने भाजपा के रिटायर्ड ब्रिगेडियर खुशहाल सिंह को 8 हजार 766 वोटों से हराया है।
    अर्की विधानसभा सीट पर कांग्रेस के संजय अवस्थी, जुब्बल-कोटखाई सीट पर रोहित ठाकुर और फतेहपुर सीट पर कांग्रेस के भवानी सिंह पठानिया ने जीत दर्ज की। जुब्बल-कोटखाई सीट पर तो भाजपा प्रत्याशी तीसरे स्थान पर रही। उपचुनाव से पहले मंडी लोकसभा सीट और जुब्बल-कोटखाई विधानसभा सीट भाजपा के पास थी वहीं अर्की और फतेहपुर विधानसभा सीटें कांग्रेस के पास थीं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button