शहरशिक्षा

आईटीएस डेंटल कॉलेज में सर्जन दिवस पर लेक्चर का आयोजन

गाजियाबाद। मुरादनगर स्थित आईटीएस डेंटल कॉलेज के ओरल सर्जरी विभाग द्वारा विश्व ओरल एंड मैक्सिलोफेशियल सर्जन दिवस मनाया गया। संस्थान के 150 से अधिक प्रतिभागियों ने भाग लिया। बीडीएस एवं एमडीएस के विद्यार्थियों के साथ-साथ सभी दंत विभागों के एचओडी तथा दंत चिकित्सक शामिल रहे। यह दिन ओरल सर्जरी की विशेषता के बारे में जागरूकता बढ़ाने के लिए दुनिया भर के ओरल एंड मैक्सिलोफेशियल सर्जनों की प्रेरक भूमिका को याद कराता है।
कार्यक्रम के अतिथि वक्ता डॉ. नवीन कुमार सिंह द्वारा ओरल आॅन्कोलॉजी डायग्नोसिस एंड ट्रीटमेंट मोडेलिटिज आॅफ ओरल कैंसर पर एक लेक्चर प्रस्तुत किया गया। जिन्होंने अपने लेक्चर के दौरान सर्जिकल आॅन्कोलॉजी की भूमिका के बारे में सभी प्रतिभागियों को विस्तार से समझाया। डॉ. नवीन, नॉर्थ प्रोजेक्ट एंड बिजनेस डेवलपमेंट, इंटरनेशनल आॅन्कोलॉजी सर्विस प्राइवेट लिमिटेड में क्षेत्रीय प्रमुख है। डॉ. नवीन वर्तमान में फोर्टिस अस्पताल, नोएडा में सीनियर सलाहकार, हेड एंड नेक सर्जिकल आॅन्कोलॉजी के रूप में कार्यरत है। इसके साथ ही कार्यक्रम के अन्य अतिथि वक्ता डॉ. शुभम गर्ग, वरिष्ठ सलाहकार, सर्जिकल आॅन्कोलॉजी विभाग, फोर्टिस अस्पताल, नोएडा, डॉ. तृप्ति सक्सेना, वरिष्ठ सलाहकार, रेडिएशन आॅन्कोलॉजी विभाग तथा डॉ. योगेश निश्चल, वरिष्ठ सलाहकार, मेडिकल आॅन्कोलॉजी, फोर्टिस अस्पताल, नोएडा भी मौजूद रहे।
इस कार्यक्रम का शुभांरम्भ मुख्य अतिथि वक्ता डॉ. नीवन कुमार सिंह एवं डॉ. शुभम गर्ग तथा आईटीएस-द एजुकेशन ग्रुप के वाईस चेयरमैन अर्पित चड्ढा, सेक्रेट्री भूषण कुमार अरोड़ एवं संस्थान के डायरेक्टर-पीजी कोर्सेज डॉ. श्रीनाथ ठाकुर और प्रधानाचार्य डॉ. देवी चरण शेट्टी तथा डॉ. राहुल कश्यप, एचओडी ओरल सर्जरी विभाग के द्वारा मां सरस्वती के सामने दीप प्रज्जवल्लित करके किया गया। अंत में डॉ. आकाश अरोड़ा, प्रोफेसर, ओरल सर्जरी विभाग द्वारा सभी को धन्यवाद देकर कार्यक्रम का समापन किया गया तथा इस सफल कार्यक्रम के लिए सभी प्रतिभागियों ने आईटीएस-द एजुकेशन ग्रुप के चेयरमैन डॉ. आरपी चड्ढा तथा वाईस चेयरमैन अर्पित चड्ढा को धन्यवाद दिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button