लेटेस्टशहर

कृषि विज्ञान केन्द्र ने जारी किया कृषि तकनीकी पंचांग कैलेंडर, दी उन्नत खेती की जानकारी

गाजियाबाद। किसानों को जागरुक करने के लिए कृषि विज्ञान केन्द्र द्वारा पंचांग 2023 कैलेंडर जारी किया गया। वर्ष 2023 के इस कैलेंडर में किसानों को खेती करने के तरीके, कम लागत में अच्छी फसल, जैविक खेती और खेती को नुकसान से बचाने के बारे में पूरी जानकारी दी गई है। कृषि विज्ञान केन्द्र के डा. प्रमोद कुमार ने बताया कि इस पंचांग कैलेंडर से किसानों को काफी लाभ मिलेगा। कैलेंडर को जारी करने के पीछे का उद्देश्य सिर्फ इतना ही है किसान भाई अधिक से अधिक शासन की योजनाओं से लाभान्वित हो सकें। उन्होंने बताया कि कृषि विज्ञान मुरादनगर द्वारा समय-समय पर किसान जागरुकता गोष्ठी भी आयोजित की जाती हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button