राष्ट्रीयलेटेस्टस्लाइडर

पंजाब, उत्तराखंड व यूपी में तूफानी दौरा करने वाले केजरीवाल कोरोना पाजीटिव

नई दिल्ली। कोरोना संक्रमण की रफ्तार दिनोंदिन बढ़ती जा रही है। राजनीतिक रैलियों में भाग लेने वाले नेता एक के बाद एक कोरोना की चपेट में आ रहे हैं। पिछले कई दिनों से पंजाब, देहरादून और उत्तर प्रदेश का दौरा कर रहे दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल भी कोरोना संक्रमण से ग्रस्त हो गए हैं। उन्होंने खुद को आईसोलेट कर लिया है। आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल के कोरोना पॉजिटिव आने से पंजाब-चंडीगढ़ में भी हड़कंप मच गया है। केजरीवाल ने सोमवार को देहरादून में सभा की थी, तो वहीं कुछ दिन पहले चंडीगढ़ और पटियाला में भी रैली की थी। इसके अगले दिन नए साल पर वे अमृतसर में धार्मिक स्थानों पर माथा टेकने गए थे। इनमें से किसी जगह केजरीवाल मास्क लगाए नहीं दिखे थे।अरविंद केजरीवाल पंजाब और उत्तराखंड में आम आदमी पार्टी के लिए चुनाव प्रचार कर रहे हैं। रविवार को उत्तर प्रदेश के लखनऊ में उन्होंने एक सभा को संबोधित किया था। अपने पंजाब दौरे पर उन्होंने कई नेताओं से मुलाकात की थी। उनके पॉजिटिव आने के बाद पंजाब में चुनावी रैलियों को लेकर सवाल उठने शुरू हो गए हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button