लेटेस्टशहर

जय श्री श्याम सेवा समिति 26 को करेगी श्री श्याम फाल्गुन महोत्सव का आयोजन

गाजियाबाद। जय श्री श्याम सेवा समिति 26 मार्च का सायं 5 बजे से पंचम श्री श्याम खाटू फाल्गुन महोत्सव रामलीला मैदान घंटाघर में आयोजित किया जाएगा। समिति के पदाधिकारियों ने कार्यक्रम को लेकर आयोजित प्रेस कान्फ्रेंस में बताया कि इसका मुख्य आकर्षण भव्य दरबार, भव्य श्रृंगार, श्याम रसोई, इत्र वर्षा, फूलों की वर्षा व भव्य झांकियां होंगी एवं विशेष आकर्षण कोलकाता में 30 कारीगरों द्वारा खाटु श्याम जी का गांव का स्वरूप प्रदर्शित किया जायेगा। संकीर्तन के लिए विशाल पंडाल में महिलाओं एवं पुरुष भक्तों के बैठने के लिए अलग-अलग व्यवस्था की जायेगी। कार्यक्रम में आमंत्रित भजन गायक जय शंकर चौधरी (कोलकाता), मनोज शर्मा (ग्वालियर), भाविका पगली (दिल्ली), किशोरी कनिष्का (दिल्ली), मनोज कृष्णा (दिल्ली), नितिन मिलल (दिल्ली), सांवरिया म्यूजीकल ग्रुप के द्वारा भजनों की अमृत वर्षा होगी। सभी भक्तों से अपील है कि भजनों का आनन्द लेने के लिए समय से अपना स्थान ग्रहण करें। इस कार्यक्रम में आयोजन के लिए जय श्री श्याम सेवा समिति के मुकेश गोयल के सानिध्य में अध्यक्ष अरूण गोयल, महामंत्री घनश्याम गोयल एवं समस्त सदस्य मुकेश गर्ग,अमित कुमार मित्तल, भानू बंसल, विकास बंसल, आशु वर्मा, संजय सिंघल, अर्पित गुप्ता उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button