गाजियाबाद

आईटीएस में ‘यंग इंडिया मंथन सीरीज़’ का दूसरा सत्र आयोजित, आईएफएस अधिकारी अनुज स्वरूप ने छात्रों से किया संवाद

गाज़ियाबाद, 10 मार्च 2026: आईटीएस यूजी कैंपस मोहन नगर, गाज़ियाबाद में ‘यंग इंडिया मंथन सीरीज़’ के दूसरे सत्र का सफल आयोजन किया गया। यह पहल छात्रों को शासन, प्रशासन और लोकसेवा से जुड़े प्रतिष्ठित व्यक्तित्वों से संवाद का अवसर प्रदान करने के उद्देश्य से शुरू की गई है। सत्र का औचारिक उद्घाटन आई0टी0एस – दी एजुकेशन ग्रुप के वाईस चेयरमैन अर्पित चड्ढा, मुख्य अतिथि एवं वक्ता के रूप में उपस्थित गाज़ियाबाद के क्षेत्रीय पासपोर्ट अधिकारी अनुज स्वरूप (आईएफएस), आई0टी0एस – दी एजुकेशन ग्रुप के डायरेक्टर (पीआर) सुरेंदर सूद, यू जी कैंपस की प्रिंसिपल डॉ0 नैंसी शर्मा, आई0टी0एस स्कूल ऑफ़ मैनेजमेंट के निदेशक डॉ0 अजय कुमार एवं आई0टी0एस मोहन नगर ग़ाज़ियाबाद के निदेशक डॉ0 सुनील कुमार पांडेय ने माँ सरस्वती के चरणों मे दीप प्रज्वलित कर किया गया I
‘यंग इंडिया मंथन सीरीज़’ की परिकल्पना आईटीएस – द एजुकेशन ग्रुप के वाइस चेयरमैन अर्पित चड्ढा के दूरदर्शी नेतृत्व में की गई है। इसका उद्देश्य छात्रों को विभिन्न क्षेत्रों के सफल पेशेवरों से संवाद का मंच प्रदान करना है, जिससे वे उनके नेतृत्व अनुभवों और करियर यात्रा से सीख सकें।इस सत्र के मुख्य वक्ता अनुज स्वरूप, आईएफएस, क्षेत्रीय पासपोर्ट अधिकारी, गाज़ियाबाद रहे। सत्र का मुख्य विषय “ट्रांजीशन फ्रॉम एस्पिरैंट टू एम्बेसडर: द एवोलूशन ऑफ़ एन इंडियन फॉरेन सर्विस ऑफिसर” रहा।
आई0 टी0 एस0 ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन्स के वाइस चेयरमैन अर्पित चड्ढा ने मुख्य अतिथि आईएफएस अधिकारी अनुज स्वरूप का मोमेंटो एवं शॉल पहना कर जोरदार स्वागत किया एवं अपने संबोधन में मुख्य अतिथि अनुज स्वरूप के व्यक्तित्व की सराहना करते हुए कहा कि प्रत्येक छात्र पुस्तकों से ज्ञान प्राप्त कर सकता है, किन्तु अनुभवी और सफल व्यक्तियों से मिलने वाली सीख व्यक्ति के व्यक्तित्व को वास्तव में परिष्कृत करती है। उन्होंने छात्रों से कहा कि वे अच्छे श्रोता बनें, सत्र को इंटरैक्टिव बनाएं तथा भविष्य में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए स्वयं को निरंतर तैयार करें।
मुख्य अतिथि एवं वक्ता अनुज स्वरुप ने छात्रों को संबोधित करते हुए भारतीय विदेश सेवा अधिकारी बनने की पूरी प्रक्रिया पर विस्तृत जानकारी साझा की। उन्होंने सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी से लेकर वैश्विक कूटनीतिक मंचों पर भारत का प्रतिनिधित्व करने तक की यात्रा के विभिन्न पहलुओं पर प्रकाश डाला । उन्होंने बताया कि एक राजनयिक की भूमिका राष्ट्रीय हितों की रक्षा करने, अंतरराष्ट्रीय साझेदारियों को मजबूत बनाने और विदेशों में भारतीय नागरिकों की सहायता करने में अत्यंत महत्वपूर्ण होती है।
उन्होंने छात्रों को प्रतिस्पर्धी करियर की तैयारी के दौरान अनुशासन, दृढ़ता, वैश्विक दृष्टिकोण और नैतिक नेतृत्व जैसे गुण विकसित करने के लिए प्रेरित किया। इस संवादात्मक सत्र में छात्रों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और सिविल सेवा की तैयारी, कूटनीतिक जिम्मेदारियों तथा वैश्विक परिदृश्य में भारत की बदलती भूमिका से संबंधित कई प्रश्न पूछे।
आई.टी.एस. – द एजुकेशन ग्रुप के डायरेक्टर (पीआर) सुरेंदर सूद ने मुख्य अतिथि एवं वक्ता अनुज स्वरूप का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनके अनुभव और विचार छात्रों के लिए अत्यंत प्रेरणादायक हैं। उन्होंने छात्रों से कहा कि वे स्वयं को भाग्यशाली समझें कि उन्हें ‘यंग इंडिया मंथन सीरीज़’ के अंतर्गत अनुज स्वरूप जैसे वैश्विक व्यक्तित्व से उनके अनुभव सुनने और उनसे सीखने का अवसर प्राप्त हुआ।
इस अवसर पर आई0 टी0 एस0 ग्रुप ऑफ़ इंस्टीटूशन्स के चेयरमैन डॉ0 आर0 पी0 चड्ढा, वाईस चेयरमैन .अर्पित चड्ढा, आई0टी0एस – दी एजुकेशन ग्रुप के डायरेक्टर (पी आर) सुरेंदर सूद, यू0 जी0 कैंपस की प्रिंसिपल प्रोफेसर (डॉ0) नैंसी शर्मा , आई0 टी0 एस0 स्कूल ऑफ़ मैनेजमेंट के डायरेक्टर डॉ0 अजय कुमार, आई0 टी0 एस0 के डायरेक्टर डॉ0 सुनील कुमार पांडेय , यू0जी कैंपस की ऐकडेमिक डीन डॉ0 विदुषी सिंह, इवेंट कोऑर्डिनेटरस डॉ0 नीरजा आनंद, डॉ0 वंचन त्रिपाठी, प्रोफेसर नूपुर सिद्ध, अध्यापकगण एवं भरी संख्या में छात्र छात्राएं उपस्थित रहे I सत्र का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ I

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button