लेटेस्टशिक्षा

आईटीएस में पीजीडीएम प्रतिभागियों के लिए इंटरनेशनल एजुकेशनल टूर का आयोजन

गाजियाबाद। मोहननगर स्थित आईटीएस स्कूल आॅफ मैनेजमेंट के पीजीडीएम प्रतिभागियों के लिए इंटरनेशनल एजुकेशनल टूर का आयोजन 28 सितंबर से तीन अक्टूबर तक किया जा रहा है। इसमें सभी 106 प्रतिभागी यूएई के लिए प्रस्थान करेंगे जिसमें वे दुबई, अबू धाबी एवं शारजाह के प्रमुख दर्शनीय स्थल, सिनर्जी यूनिवर्सिटी, मीडिया प्रोडक्शन हाउस एवं बुर्ज खलीफा का दौरा करेंगे। सभी प्रतिभागी आईटीएस स्कूल आॅफ मैनेजमेंट मोहननगर से दो ग्रुप में क्रमश: 28 एवं 29 सितंबर 2022 को यूएई के लिए रवाना होंगे। प्रथम ग्रुप के प्रतिभागी 28 सितंबर को प्रो. शिखा अग्रवाल की देखरेख में एवं द्वितीय ग्रुप के प्रतिभागी 29 सितंबर को डा. डीके पांडेय के साथ यूएई के लिए इंदिरा गांधी एयरपोर्ट से इंडिगो एयरलाइन्स द्वारा प्रस्थान करेंगे और पुन: दोनों ग्रुप क्रमश: 2 एवं 3 अक्टूबर 2022 को वापस आईटीएस स्कूल आॅफ मैनेजमेंट मोहननगर पहुंच जाएंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button