लेटेस्टशहर

शहीद स्थल मेट्रो स्टेशन पर लगा भारतीय सेना का टैंक

  • केन्द्रीय मंत्री वीके सिंह का नगर निगम ने जताया आभार
    गाजियाबाद।
    नगर निगम द्वारा टी-55 युद्धक ट्राफी को गाजियाबाद शहीद स्थल मेट्रो स्टेशन पर स्थापित किया गया। इस उपलक्ष में उद्घाटन समारोह रखा गया। केन्द्रीय मंत्री वीके सिंह द्वारा फीता काटकर उद्घाटन किया गया। वीके सिंह के विशेष प्रयासों नगर निगम को भारतीय सेना टैंक टी 55 विजय स्मारक निशुल्क उपलब्ध कराया गया।
    कार्यक्रम में मेयर मौजूद रहीं। वे मुख्यमंत्री के कार्यक्रम हेतु लखनऊ में उपस्थित रही तथा कार्यक्रम की सफलता हेतु गाजियाबाद नगर निगम को शुभकामनाएं प्रेषित की। नगर आयुक्त महेंद्र सिंह तंवर तथा निगम अधिकारियों द्वारा विजय स्मारक टी 55 टैंक निशुल्क उपलब्ध कराने पर केंद्रीय राज्य मंत्री जनरल वीके सिंह का धन्यवाद व आभार जताया गया।
    कार्यक्रम में शहीद मेजर मोहित शर्मा, अशोक चक्र विजेता के पिता राजेंद्र प्रसाद शर्मा को शॉल पहनाकर सम्मानित किया गया। केन्द्रीय मंत्री द्वारा इस मौके पर शहीदों को याद करते हुए उनको श्रद्धांजलि अर्पित की तथा गाजियाबाद नगर निगम द्वारा टैंक स्थापित करने हेतु की गई कार्यवाही की सराहना की।
    नगर आयुक्त महेंद्र सिंह तंवर द्वारा नगर निगम की टीम को उत्साहित किया गया जिनके द्वारा युद्धक ट्रॉफी को शहर में स्थापित करने हेतु कार्य किया गया। नगर आयुक्त द्वारा बताया गया कि शहीद स्थल मेट्रो स्टेशन न्यू बस अड्डा शहर का केंद्र स्थल है जहां से लगभग शहर में आने वाले कई लाख लोग प्रतिदिन आवागमन करते हैं। शहीदों के सम्मान के साथ-साथ शहर की सुंदरता भी विजय स्मारक टी 55 टैंक यहां स्थापित करने पर बढ़ी है, जो कि शहर वासियों के लिए अमूल्य धरोहर के रूप में स्थापित किया गया है ताकि आने वाली पीढ़ियों के भी इसकी पूर्ण जानकारी रहे।
    कार्यक्रम में जिलाधिकारी आर के सिंह, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पवन कुमार, नगर आयुक्त महेंद्र सिंह तंवर, एसपी सिटी, मुख्य अभियंता निर्माण एनके चौधरी, उद्यान प्रभारी डॉ. अनुज, नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. मिथिलेश, भाजपा के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष मयंक गोयल, मीडिया प्रभारी अश्वनी शर्मा, नगर निगम के अधिकारियों सहित कई वरिष्ठ नेता, पार्षद आदि मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button