लेटेस्टशहर

टीवी सीरियल महाभारत के ‘द्रोणाचार्य’ का गाजियाबाद में किया गया भव्य अभिनंदन

  • संस्कार प्रवाह चैरिटेबल ट्रस्ट ने किया दीपावली मिलन समारोह आयोजित
    गाजियाबाद।
    संस्कार प्रवाह चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा स्थापित किये जा रहे अध्यात्मिक व शैक्षणिक प्रकल्प संस्कार उपवन के तत्वावधान में हिंदी भवन में दीपावली मिलन महोत्सव का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि के रूप में महाभारत सीरियल में द्रोणाचार्य का किरदार निभाने वाले सुरेंद्र पाल सिंह रहे व कार्यक्रम की अध्यक्षता सांसद डा. अनिल अग्रवाल ने की। भजन-संकीर्तन के उपरांत संस्कार उपवन के संस्थापक नवनीतप्रिय दास द्वारा संस्कार उपवन प्रकल्प की महत्ता के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। पूज्य महाराज ने इस बात को विस्तार से समझाया कि आज के समय में संस्कार उपवन की आवश्यकता क्यों है? विभिन्न स्कूलों में आज हमारे बच्चे जो शिक्षा प्राप्त कर रहे हैं वह केवल भौतिकता तक सीमित है। बच्चों को चिंतनशील बनाकर उनके जीवन को उत्कृष्ट बनाना ही संस्कार उपवन का लक्ष्य है। मुरादनगर आर्डिनेंस फैक्ट्री के समीप कुर्सी गाँव में संस्कार उपवन की स्थापना की जा रही है। शीघ्र ही भूमि पर आधुनिक शिक्षा के साथ गुरुकुल शिक्षा प्रदान करने वाले प्रकल्प का निर्माण कार्य प्रारम्भ हो जाएगा।
    दीपावली महोत्सव में सुरेंद्र पाल सिंह ने बताया कि आज हमारे समाज को संस्कारों की वास्तव में बहुत आवश्यकता है। सांसद डा. अनिल अग्रवाल ने अपने उद्बोधन में संस्कार उपवन को अपनी तरफ से पूर्ण सहयोग देने का आश्वासन दिया और महाराज श्री से यह निवेदन किया कि इस विद्यालय को जल्द से जल्द पूर्ण करके समाज को समर्पित करें जिससे आने वाली पीढ़ी में संस्कारों का बीजारोपण हो सके। संस्कार उपवन परिवार के अध्यक्ष सीए योगेश कंसल, संरक्षक संजीव गुप्ता, अनिल सांवरिया, राज्यमंत्री का दर्जा प्राप्त अशोक गोयल, भाजपा के वरिष्ठ नेता केडी त्यागी, हिंदी भवन सभागार के अध्यक्ष सुभाष गुप्ता, लोहा व्यापार संघ के अध्यक्ष अतुल जैन, पूर्व जिला अध्यक्ष महेश अग्रवाल, जिला महासचिव भारतीय जनता पार्टी पुनीत गोयल, डा. गंगाशरण शर्मा, डॉ. सुरेंद्र कुमार शर्मा सुशील, संस्कार उपवन के कोषाध्यक्ष सुनील वार्ष्णेय, व्यवस्था प्रमुख राहुल शर्मा, संयुक्त सचिव संजय आनंद, व्यापारी विकास बंसल, संगठन मंत्री भानू सिसोदिया, वीरेंद्र सारस्वत, महिला टीम से मीनाक्षी सिसोदिया, रेशु शर्मा, अंकिता त्रिपाठी, मंजू चौधरी, सुधा लवानिया, ममता अग्रवाल, रजनी शर्मा समेत संस्कार उपवन परिवार के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने दीपावली मिलन महोत्सव में उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाने में अपना पूर्ण सहयोग दिया। कार्यक्रम में उपस्थित जनों ने प्रकल्प में सहयोग हेतु बढ़-चढ़कर शामिल होने की बात कही।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button