लेटेस्टशहर

गिरिराज हैदराबाद ने रॉयल वारियर्स पुणे को पांच विकेट से हराया

गाजियाबादःगिरिराज आईपीएल टी 20 क्रिकेट लीग मंे गिरिराज हैदराबाद व रॉयल वारियर्स पुणे के बीच खेले गए मैच गिरिराज हैदराबाद विजयी रही। 162 रन के लक्ष्य को टीम ने 33 गेंद पहले पांच विकेट खोकर प्राप्त कर लिया। गिरिराज क्रिकेट ग्राउंड पर खेले गए मैच में रॉयल वारियर्स पुणे ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाज करने का निर्णय लिया। टीम निर्धारित 20 ओवर में तीन विकेट पर 161 रन का स्कोर बनाया। नितिन मथानी ने 40 गेंद पर 53 रन, रमन ने 34 गेंद पर 49 रन बनाए। उज्जवल ने 15 गेंद पर नाबाद 23 रन की पारी खेली। निहित, निशांत व मोहित मावी ने एक-एक विकेट लिया। गिरिराज हैदराबाद ने 14ण्3 ओवर में पांच विकेट के नुकसान पर 162 रन बनाकर मैच पांच विकेट से जीत लिया। अभिजीत ने 37 गेंद पर 77 रन ठौंके। कप्तान आशीष ने 17 गेंद पर 31 रन की पारी खेली। लवकुश ने तीन तथा उज्जवल व डोनाल्ड लायल ने एक-एक विकेट लिया। मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार अभिजीत को दिया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button