लेटेस्टशहर

गाजियाबाद मेयर की सीट सामान्य, अब टिकट के लिए होगी मारामारी

  • मोदीनगर अनुसूचित जाति, खोड़ा-लोनी अन्य पिछड़ा वर्ग, मुरादनगर सामान्य सीट घोषित
    गाजियाबाद।
    जिसका इंतजार सभी को हो रहा था वह घड़ी आज शाम पांच आ गई। नगर विकास मंत्री अरविंद शर्मा ने उत्तर प्रदेश के मेयर, नगर पालिका व नगर पंचायत अध्यक्षों के आरक्षण की सूची जारी कर दी। प्रेस कान्फ्रेंस में उन्होंने बताया कि उत्तर प्रदेश के 17 नगर निगमों में गाजियाबाद सामान्य, आगरा अनुसूचित जाति महिला, झांसी अनुसूचित जाति, मथुरा-वृंदापन अन्य पिछड़ा वर्ग महिला, अलीगढ़ अन्य पिछड़ा महिला, मेरठ अन्य पिछड़ा वर्ग, प्रयागराज अन्य पिछड़ा वर्ग, अयोध्या महिला, सहारनपुर महिला, मुरादाबाद महिला, फिरोजाबाद सामान्य, लखनऊ सामान्य, कानपुर सामान्य, गोरखपुर सामान्य, वाराणसी सामान्य, बरेली सामान्य, शाहजहांपुर सामान्य रहेंगी। उन्होंने बताया कि 2017 में 16 नगर निगम थे, 2022 में एक नगर निगम बढ़ा है। 2017 में 199 नगर पालिकाएं थीं जबकि 2022 में 200 नगर पालिकाएं हैं। 2017 में 438 नगर पंचायत थीं जो 2022 में बढ़कर 545 हो गई हैं। इतना ही नहीं 2017 में जहां कुल नगर निकाय 652 थे वहीं 2022 में इनकी संख्या बढ़कर 762 हो गई है। 2017 में 4.16 करोड़ मतदाता थे और अब 2022 में 4.85 मतदाता हो गए हैं यानी 70 लाख मतदाता बढ़े हैं। नगर पालिका अध्यक्ष व नगर पंचायत अध्यक्षों के आरक्षण की सूची भी जारी कर दी गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button