लेटेस्टशहरशिक्षा

एचआरआईटी ग्रुप के प्रांगण में हुआ गरबा का आयोजन

गाजियाबाद। एचआरआईटी ग्रुप के प्रांगण में गरबा का आयोजन किया गया। इसका शुभारम्भ संस्थान के चेयरमैन व सांसद डा.अनिल अग्रवाल, वाईस चेयरमैन अंजुल अग्रवाल, डीपीएसएचआरआईटी कैंपस की मैनेजिंग डायरेक्टर वैशाली अग्रवाल, महानिदेशक डा.वीके जैन, व ग्रुप डायरेक्टर डा. एनके शर्मा द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्जवलित करके किया गया। संस्थान के छात्र-छात्राओं द्वारा माता के सुन्दर-सुन्दर भजनों पर बहुत ही सुन्दर प्रस्तुति दी गयी। छात्रों के साथ-साथ सभी शिक्षकों व स्टाफ द्वारा भी भजनों पर नृत्य किया गया। सांसद अनिल अग्रवाल ने कहा कि इस प्रकार के आयोजन में सभी में सकारात्मक विचारों की वृद्धि होती है। रंजना शर्मा के संयोजन में यह कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में डा. पूजा अरोरा, डा. श्रद्धा सूद, मिस अलका बंसल, मिस मंजू व मानसी का विशेष सहयोग रहा। इस कार्यक्रम को सफल बनाने में डा. अनिल त्यागी, डा.एमके जैन, डा. नवनीत शर्मा, डा. विनोद यादव, डा. वरुण त्यागी आदि व मुख्य प्रशासनिक अधिकारी अतुल भूषण का विशेष सहयोग रहा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button