लेटेस्टशहरशिक्षा

सिल्वर लाइन प्रेस्टीज स्कूल में धूमधाम से मनाई गई गांधी जयंती

  • रामलीला के जरिए दी गई सत्य व आदर्श मार्ग पर चलने की प्रेरणा
    गाजियाबाद।
    सिल्वर लाइन प्रेस्टीज स्कूल में रामलीला व नृत्य नाटिका के माध्यम से बच्चों को देश में पर्व त्योहार की महत्ता बताने के साथ सत्य व आदर्श की राह पर चलने का पाठ पढ़ाया गया। स्कूल की कविनगर व नेहरू नगर शाखा में नन्हे-मुन्ने बच्चों के लिए दशहरा व गांधी जयंती का सेलिब्रेशन रखा गया था। जिसमें बच्चों ने पारंपरिक वेशभूषा में रामलीला का मनोहारी मंचन किया।
    नवरात्र के मौके पर आयोजित सेलिब्रेशन कार्यक्रम में स्कूल की छात्राओं ने दुर्गा के विविध शक्ति रूपों व महिषासुर वध का सजीव चित्रण किया। इसके अलावा लघु नाटिका के माध्यम से राष्ट्रपिता महात्मा गांधी व राष्ट्र नायक लाल बहादुर शास्त्री द्वारा स्थापित जीवन मूल्यों से भी बच्चों को रूबरू करवाया गया। स्कूल की डायरेक्टर प्रिंसिपल डॉ. माला कपूर ने कहा कि महात्मा गांधी हमारे ही नहीं पूरे विश्व के आदर्श पुरुष हैं। उनके द्वारा स्थापित जीवन मूल्य व आदर्श आज भी हमारे प्रेरणा स्रोत हैं। उन्होंने कहा कि शास्त्री जी ने अपने नारे जय जवान, जय किसान के माध्यम से हमें रक्षा व स्मृद्धि का मार्ग दिखाया। इस अवसर पर उप प्रधानाचार्या उमा नवानी व सोनिया सेहरा सहित अन्य स्टाफ भी मौजूद था।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button