लेटेस्टशहरशिक्षा

आईटीएस में एमबीए के प्रतिभागियों के लिए फ्रेशर पार्टी इंसेप्शन -2022 का शानदार आयोजन

  • मो. यकीं को मिस्टर फ्रेशर एवं निधि चंद्रा को मिला मिस फ्रेशर का खिताब
    गाजियाबाद।
    मोहननगर स्थित आईटीएस में एमबीए (2022-2024) सत्र के नव प्रवेशी छात्रों हेतु फ्रेशर पार्टी इन्सेप्शन-2022 का आयोजन संस्थान के चाणक्य आॅडिटोरियम में किया गया। समारोह का शुभारम्भ आईटीएस मोहननगर के निदेशक प्रो.(डा.) वीएन बाजपेई,
    एमबीए चेयरपर्सन डा. सुनील कुमार यादव एवं कॉर्डिनेटर प्रो. शिखा अग्रवाल द्वारा मां सरस्वती के समक्ष पारंपरिक दीप प्रज्जवलन के साथ संपन्न हुआ। इस अवसर पर निदेशक प्रो. (डा.) बीएन बाजपेई ने प्रतिभागियों को सम्बोधित करते हुए एक साथ मिलजुल कर आपसी सहयोग के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा दी और प्रारम्भ से ही उन्हें अपने-अपने क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन हेतु प्रोत्साहित किया। चेयरपर्सन डा. सुनील कुमार यादव ने सभी प्रतिभागियों का उत्साहवर्द्धन किया एवं उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर आईटीइस-द एजुकेशन ग्रुप के चेयरमैन डा. आर पी चड्ढा ने प्रतिभागियों के सर्वांगीण विकास और उनकी सफलता की कामना की। आईटीएस-द एजुकेशन ग्रुप के वाईस चेयरमैन अर्पित चड्ढा ने छात्रों को शुभकामनाएं दी तथा सभी संभव सहयोग प्रदान करने का आश्वासन दिया साथ ही लक्ष्य प्राप्ति हेतु सतत प्रयासरत रहने हेतु उन्हें प्रेरित किया।
    संस्थान की परम्परा के अनुसार प्रत्येक वर्ष वरिष्ठ छात्रों द्वारा अपने नव प्रवेशी छात्रों के सम्मान में फ्रेशर पार्टी का आयोजन किया जाता है। सीनियर प्रतिभागियों द्वारा नवप्रवेशी प्रतिभागियों के स्वागत में रंगारंग, सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया तथा अंत में फैशन शो का आयोजन किया गया और विभिन्न स्तर पर मूल्यांकन के आधार पर मो. यकीं को मिस्टर फ्रेशर एवं निधि चंद्रा को मिस फ्रेशर का खिताब दिया गया एवं क्राउन पहनाकर उन्हें सम्मानित किया गया। सभी नव प्रवेशी प्रतिभागियों को उपहार दिये गए। हाई-टी के साथ कार्यक्रम की समाप्ति की गयी। सभी छात्र काफी उत्साहित थे एवं एक दूसरे के साथ मिलकर प्रसन्नचित्त थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button