लेटेस्टशहरस्लाइडर

पूर्व विधायक सुरेश बंसल का निधन, शोक में डूबा शहर

गाजियाबाद। बसपा के पूर्व विधायक सुरेश बंसल का लंबी बीमारी के बाद आज सुबह निधन हो गया। सुरेश बंसल को कोविड होने के चलते कौशांबी स्थित यशोदा अस्पताल में भर्ती कराया गया था। गहन चिकित्सा कक्ष में डॉक्टरों की टीम उनका इलाज कर रही थीं। लेकिन वे रिकवर नहीं हो पा रहे थे। सुरेश बंसल को बसपा ने शहर सीट से प्रत्याशी भी घोषित कर दिया था लेकिन उनके खराब स्वास्थ्य के चलते सुरेश बंसल के स्थान पर केके शुक्ला को टिकट दिया गया। सुरेश बंसल के निधन पर भाजपा से शहर सीट से प्रत्याशी अतुल गर्ग ने गहरा दुख व्यक्त किया है। अपने शोक संदेश में अतुल गर्ग ने कहा कि शहर ने एक कुशल राजनीतिज्ञ खो दिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button