लेटेस्टशहर

एचआरआईटी ग्रुप के फार्मेसी विभाग में हुआ फेयरवेल पार्टी का आयोजन

गाजियाबाद। मेरठ रोड दुहाई स्थित एचआरआईटी गु्रप आफ इंस्टीट्युशन के फार्मेसी विभाग द्वारा फार्मेसी विद्यार्थियों के लिए फेयरवेल पार्टी लम्हें का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ संस्थान के वाइस चेयरमैन अंजूल अग्रवाल, महानिदेश्क डा. वी के जैन, ग्रुप डायरेक्टर डा. एन के शर्मा, फार्मेसी विभाग के डायरेक्टर डा. आरके राय, मैनेजमेंट के डायरेक्टर डा. निर्दोष अग्रवाल एवं विधि विभाग के विभागाध्यक्ष डा. धर्मेन्द्र तथा डा. पूजा अरोरा ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्जवलित कर किया। इस अवसर पर फार्मेसी विभाग के विद्यार्थियों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये गये। सरारा सरारा, छंय्या छंय्या एवं ग्रुप डांस, सोलो डांस तथा रेम्प वाक कर छात्रों ने कार्यक्रम का भरपूर आनन्द उठाया तथा डीजे पर जमकर लुत्फ उठाया। कार्यक्रम के अंत में मिस फेयरवेल गुंजन एवं मिस्टर फेयरवेल नितिन पाल को घोषित किया गया। कार्यक्रम का संचालन फातिमा एव रितिक द्वारा किया गया। कार्यक्रम का समापन विद्यार्थियों द्वारा संगीत कार्यक्रम के साथ किया गया। वोट आफॅ थेंक्स आशीष मिश्रा द्वारा दिया गया। इस अवसर पर संस्थान के वाईस चेयरमैन अंजुल अग्रवाल एवं डायरेक्टर जनरल डा. वीके जैन ने विद्यार्थियों को प्रोत्साहित किया। ग्रुप डायरेक्टर डा. एन के शर्मा ने भविष्य में आने वाले अवसर एवं चुनौतियों के बारे में अवगत कराया। फार्मेसी विभाग के डायरेक्टर डा. आरके राय ने छात्रों के उज्जवल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर डा. अरविन्द राठोर, मिस रंजना शर्मा, आशीष मिश्रा, गौतम भारद्वाज, आबिद मलिक, मुकेश बंसल, बुशरा अंसारी, रिया त्यागी, नितिश त्यागी, राहुल शर्मा, मुख्य प्रशासनिक अधिकारी अतुल भूषण, शबनम जैदी आदि उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button