लेटेस्टशहरशिक्षा

रोजबैल पब्लिक स्कूल में हुआ फेयरवेल पार्टी का आयोजन

गाजियाबाद। विजयनगर स्थित रोजबैल पब्लिक स्कूल में फेयरवेल पार्टी का आयोजन किया गया। फेयरवेल पार्टी में रंगारंग कार्यक्रमों की धूम रही। विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन भी हुआ जिसमें बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन स्कूल की प्रधानाचार्य धर्मजीत कौर ने किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि मेहनत व लगन से ही सफलता प्राप्त की जा सकती है और अपने लक्ष्य तक पहुंचा जा सकता है। अत: छात्र-छात्राएं परीक्षा ही नहीं उसके बाद भी मेहनत, लगन, धैर्य व आत्मविश्वास के बल पर अपने लक्ष्य को प्राप्त करें। डायरेक्टर बलप्रीत सिंह व यशमीत सिंह ने सभी छात्र-छात्राओं को शुभकामना दी और आशा व्यक्त की कि सभी बच्चे कक्षा 12 की परीक्षा में अच्छे अंक प्राप्त कर स्कूल व अपने परिजनों का नाम रोशन करेंगे। साथ ही उन्होंने छात्र.छात्राओं को सुझाव दिया कि वे बिना किसी तनाव के अपनी मेहनत पर भरोसा रखते हुए परीक्षा देंए निश्चित रूप से उन्हें अच्छे अंक प्राप्त होंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button