लेटेस्टशहर

उद्यमी एवं प्रमुख समाजसेवी सुभाष गर्ग ने किया प्रसाद वितरित

  • अपनापन फाउंडेशन जरूरतमंदों की कर रही सेवा
    गाजियाबाद।
    अपनापन फाउंडेशन ने साप्ताहिक रसोई का आयोजन कर प्रसाद वितरण किया। मंगलवार की रसोई का शुभारम्भ उद्योगपति एवं प्रमुख समाजसेवी सुभाष गर्ग ने प्रसाद वितरण कर किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि वास्तव में इस रसोई के आयोजक बधाई के पात्र हैं। रसोई द्वारा निरन्तर बिना भेदभाव के सेवा का कार्य किया जा रहा है। संस्था के संरक्षक अशोक गोयल ने बताया कि अपनापन द्वारा जल्दी ही पुन: नेत्र चिकित्सा शिविर आयोजन प्रारम्भ किया जायेगा तथा सीमा गोयल के संयोजन में असहाय विधवा सहायता हेतु प्रकल्प अप्रैल में शुरू किया जा रहा है। आर के गोयल, राकेश स्वामी, नानक चंद गोयल, विपुल अग्रवाल, अमिता गोयल, सुदेश रानी, भारती गर्ग, अमरदत्त शर्मा, एन के गोयल, सीमा गोयल व नीरज गोयल आदि ने रसोई में सेवा की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button