लेटेस्टशहर

वसुंधरा की फ्रेंड्स सोसायटी में डांडिया और गरबा नृत्य ने मोहा मन

गाजियाबाद। वसुंधरा सेक्टर-12 स्थित फ्रेंड्स को-आॅपरेटिव सोसायटी में रामनवमी विजय दशमी के मौके पर डांडिया नृत्य का आयोजन किया गया। इसमें महिलाओं ने रंग-बिरंगी पोशाक में सुसज्जित होकर डांडिया और गरबा नृत्य किया और सबका ध्यान अपनी तरफ आकर्षित किया। डांडिया नृत्य में सोसायटी और आसपास से काफी संख्या में महिलाएं शामिल हुई। महिला मंडल ने बताया कि डांडिया और गरबा के इस आयोजन में करीब 200 से ज्यादा महिलाएं पहुंची और देर रात तक मनमोहक गीतों पर झूमती हुई नजर आई। उन्होंने कहा कि ऐसे महोत्सव से आपसी एकजुटता बढ़ती है। बेहतर डांडिया नृत्य प्रस्तुत करने वाले को पुरस्कार भी दिया गया। सभी महिलाओं ने एक-दूसरे को दुर्गा पूजा पर्व की बधाई भी दी। इस मौके पर मनीषा भार्गव, ममता, अनिता, ईशा, रजनी आदि मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button