
गाजियाबाद। नगर निगम में व्यापक भ्रष्टाचार, एम ब्लॉक में नाले का निर्माण व यूनीपोल डिजिटल विज्ञापन, मीडिया कंपनी को 15 साल के दिए जाने के विरोध में संजयनगर एम ब्लॉक में चल रहे अनिश्चितकालीन धरने को आम आदमी पार्टी के जिलाध्यक्ष चेतन त्यागी ने धरना स्थल पर आकर अपना समर्थन दिया। आम आदमी पार्टी के जिलाध्यक्ष चेतन त्यागी, विवेक शर्मा, विजय शर्मा, रितिक देव वर्मा, अजय चौधरी, विजय शर्मा, दिलशाद, मनोज कुमार, सतपाल सिसोदिया, जयपाल चौधरी, विनय तिवारी, देवी सिंह, मोहन सिंह, देवेंद्र चौधरी, नरेंद्र शर्मा, लीलाधर, हरि शर्मा, चौधरी मनवीर सिंह, कमल सिंह राणा आदि धरना स्थल पर मौजूद रहे।