राजनीतिराज्यलेटेस्ट

भाजपा महिला पश्चिम क्षेत्र की 71 वि.स. प्रभारियों की बैठक में दिया गया चुनाव जीतने का मंत्र

  • जनकल्याणकारी नीतियों को घर-घर पहुंचाना है: राठौर
    गाजियाबाद।
    मेरठ रोड स्थित आरकेजीआईटी में महिला सम्पर्क अभियान (पश्चिम क्षेत्र) की 71 विधानसभा प्रभारी व 71 विधानसभा प्रवासियों की बैठक हुई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा के प्रदेश महामंत्री जेपीएस राठौर व राष्ट्रीय महामंत्री इन्दू गोस्वामी, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रेखा गुप्ता, एमएलसी दिनेश कुमार गोयल, महानगर अध्यक्ष संजीव शर्मा, प्रदेश से इस अभियान को पश्चिम क्षेत्र की प्रभारी (प्रदेश मंत्री) अर्चना मिश्रा व (प्रदेश मंत्री) नूतन शर्मा, सुमित्रा दहिया (राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य) देख रही हैं। इस अभियान में बाहर से आर्इं महिला नेत्रियां व विधानसभा प्रभारी अपनी-अपनी विधानसभा में चुनाव तक हर घर से सम्पर्क करेगी व केन्द्र सरकार व राज्य सरकार की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य करेंगी।
    प्रदेश महामंत्री जेपीएस राठौर ने कहा कि विधानसभा चुनाव में लक्ष्य हासिल करने के लिए सभी को कदम से कदम मिलाकर चलना होगा। सरकार के जन कल्याण के प्रयासों को घर-घर तक पहुंचाने में हमें अपनी जिम्मेदारी का निर्वाह करना होगा। आधी आबादी की बेहतरी के प्रयासों की हमें चर्चा करनी है। संगठन का संपर्क अभियान शुरू हो गया है। हम सभी को घर-घर जाना है।
    पश्चिम उत्तर प्रदेश हरियाणा और दिल्ली की महिला मोर्चा और महिला जनप्रतिनिधियों के एक संयुक्त प्रतिनिधिमंडल को महिला संपर्क अभियान के प्रभारी के रूप में नियुक्त किया गया है। कार्यक्रम के प्रारंभ से पूर्व महिला मोर्चा महानगर अध्यक्ष पूनम कौशिक, मीडिया प्रभारी शीतल चौधरी, रेनू चंदेला एवं भक्ति सिंह, महिला आयोग की अध्यक्ष विमला बाथम, सरोजनी अग्रवाल, श्रीमति रनिता सिंह, कोमदी चौधरी समेत सभी पदाधिकारियों ने पुष्प कुछ और माला भेंट कर उनका स्वागत किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button