राजनीतिराज्यलेटेस्टस्लाइडर

भाजपा कांग्रेस को मुकाबले में खड़ा करना चाहती है: अखिलेश यादव

  • समाजवादी पार्टी की किसी कोई प्रतियोगिता नहीं
  • उत्तर प्रदेश में 12 अक्टूबर से सपा शुरू करेगी रथ यात्रा
    लखनऊ।
    लखीमपुर खीरी कांड में पीड़ितों की आवाज बनने में अहम भूमिका निभाने वालीं कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी को लेकर सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव का बयान आया है। मीडिया में भी प्रियंका गांधी को खूब दिखाया जा रहा है। इसी को लेकर सपा अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा है कि यह भाजपा की चाल है। 2022 में यूपी में विधानसभा चुनाव होने हैं। ऐसे में भाजपा जानबूझकर कांग्रेस को चुनाव की लड़ाई में आगे रखना चाहती है। उन्होंने सीधे तौर पर कहा कि सपा की किसी से कोई प्रतियोगिता नहीं है। दरअसल यह कहा जा रहा है कि भाजपा उत्तर प्रदेश में त्रिकोणीय मुकाबला कराना चाहती है ताकि उसे फायदा मिल सकता है। उन्होंने कहा कि लखीमपुर खीरी में जीप से किसानों के साथ कानून को भी कुचला गया है। किसानों की हत्या कर दी जाती है और पुलिस चुप बैठी हुई है। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में 12 अक्टूबर से विजय रथ की शुरूआत की जा रही है। उन्होंने कहा जब भी समाजवादी रथ निकला है तब ही पार्टी को सत्ता मिली है। उन्होंने प्रेस कान्फ्रेंस में कहा कि सपा लखीमपुर खीरी के पीड़ितों के संपर्क में थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button