
गाजियाबाद। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर भाजपा गांधीनगर मंडल द्वारा सम्राट मिहिर भोज पार्क, आनंद विहार, वार्ड-39 (निकट राकेश मार्ग), गाजियाबाद में प्रात: योगाभ्यास कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष विजय बहादुर पाठक एवं महानगर महामंत्री गोपाल अग्रवाल ने सभी के साथ योगाभ्यास किया। योग गुरु जितेंद्र सिंह के निर्देशन में सभी वरिष्ठजन, कार्यकर्ता एवं पदाधिकारियों ने योग किया। कार्यक्रम में भाजपा महानगर आर्थिक प्रकोष्ठ संयोजक उदित मोहन, स्थानीय पार्षद हिमांशु लव, भाजपा के वरिष्ठ नेता हातम सिंह नागर, पूर्व पार्षद तेन सिंह, पूर्व पार्षद संजीव शर्मा, सुभाष शर्मा, मंडल महामंत्री सुनील प्रताप सिंह, मंडल महामंत्री एवं कार्यक्रम संयोजक मनु वशिष्ठ, युवा मोर्चा अध्यक्ष राहुल भाटी, सुनील दत्त, गौरव चौधरी, अजीत गौतम, रोहित गौतम, आशीष जैन, पंचायत प्रकोष्ठ के मंडल संयोजक हरि गुप्ता, वार्ड अध्यक्ष संजीव गुप्ता, अनिल श्रीवास्तव, प्रमोद कामत, महावीर नागर, सतीश शर्मा, पंकज सेन, मुकेश शर्मा, धर्मराज आदि मौजूद रहे।





