राजनीतिलेटेस्टशहर

शहर सीट से भाजपा प्रत्याशी अतुल गर्ग ने चाय पर की चर्चा

गाजियाबाद। नामांकन दाखिल करने के बाद प्रत्याशियों ने चुनाव प्रचार शुरू कर दिया है। भले ही चुनाव आयोग ने अभी बंदिशें लगा रखी हों लेकिन प्रत्याशी लोगों से मिलने के लिए कुछ न कुछ उपाये कर ही रहे हैं। शहर सीट से भाजपा प्रत्याशी एवं प्रदेश सरकार में मंत्री अतुल गर्ग शुक्रवार को गांधीनगर में मशहूर तिलक चाय वाले की दुकान पर पहुंच गए। यहां पहले से मौजूद लोगों द्वारा चाय की चुस्की ली जा रही थी। मंत्री अतुल गर्ग भी उन्हीं के बीच बैठ गए हैं और चाय का आनंद लिया। इस दौरान चुनाव में बात न छिड़े ऐसा कैसे हो सकता है। मंत्री अतुल गर्ग ने बातों-बातों में प्रदेश एवं केन्द्र सरकार की योजनाओं को गिना डाला। इस दौरान ऋषभ पूरी, विक्रम चौधरी, आशीष तनेजा, अजय जिंदल, दिनेश खत्री, कुलविंदर सिंह, सौरभ चतुर्वेदी, उदित मोहन, जितेंद्र यादव, सुबोध गुप्ता, संजय गोयल, अजित निगम, विपिन अग्रवाल व नीरज गोयल आदि उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button