उत्तर प्रदेशगाजियाबाद
128 वर्ष पुरानी श्री सुल्लामल रामलीला के लिए चांदी के फावड़े से किया गया भूमि पूजन

- 15 सितंबर को रावण का दूत करेगा नगर भ्रमण
- 16 सितंबर को गणेश पूजन के बाद होगा रामलीला का मंचन शुरू
गाजियाबाद। घंटाघर रामलीला मैदान में 128 वर्ष पुरानी एवं लोकप्रिय श्री सुल्लामल रामलीला कमेटी ने भूमि पूजन के साथ रामलीला महोत्सव 2025 की भव्य तैयारी शुरू हो गई है। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में सांसद अतुल गर्ग ने विधिवत भूमि पूजन किया। इस अवसर पर सांसद अतुल गर्ग ने कहा कि एक सौ अठाईस साल से अधिक पुरानी इस ऐतिहासिक रामलीला के भूमि पूजन में शामिल होना मेरे लिए गौरव की बात है। मैं बचपन से इस रामलीला को देखते हुए बड़ा हुआ हूं। उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री नरेंद्र कश्यप, शहर विधायक संजीव शर्मा, एमएलसी दिनेश गोयल, पूर्व राज्यसभा सदस्य अनिल अग्रवाल बतौर अतिथि उपस्थित रहे। पंडितों ने विधिवत रूप से मंत्रों का उच्चारण कर रामलीला मंच को राममय कर दिया। इस अवसर पर रामलीला कमेटी के अध्यक्ष अजय बंसल व महामंत्री नरेश अग्रवाल (प्रधान) ने बताया कि 15 सितंबर को रावण का दूत नगर भ्रमण करेगा। उसके बाद 16 सितंबर को गणेश पूजन के बाद लीला प्रारम्भ होगी। कोषाध्यक्ष सुधीर गोयल मोनू ने बताया कि पहली बार भूमि पूजन चांदी के फावड़े से किया गया है इस बार लीला के मंचन, शोभायात्रा व मेले को ओर अधिक आकर्षक बनाने का प्रयास किया जा रहा है। इस अवसर पर लीला के कलाकारों ने अपनी कला का प्रदर्शन भी किया साथ ही साथ रंगारंग कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए।
भूमि पूजन में मुख्य रूप से उस्ताद अशोक गोयल, राजेंद्र मित्तल मेदी वाले, वरिष्ठ उपाध्यक्ष संजीव मित्तल, कनिष्ठ उपाध्यक्ष अनिल चौधरी, मंत्री प्रदीप मित्तल, लेखा परीक्षक रविंद्र मित्तल, सुशांत गोयल, शिवओम बंसल, आलोक गर्ग, ज्ञान प्रकाश गोयल, बिजेंद्र यादव, पूर्व विधायक सुरेन्द्र कुमार मुन्नी, सतीश चोपड़ा, विनय सिंघल, नंद किशोर शर्मा, राधवेंद्र शर्मा, सुबोध गुप्ता, सुभाष गुप्ता, ललित जयसवाल, राजेश बंसल, राकेश मित्तल, पार्षद राजीव शर्मा, प्रेम चंद गुप्ता, पार्षद नीरज गोयल, सतीश, प्रेम प्रकाश गर्ग, मोहित मित्तल, सुनील गर्ग, पार्षद अजीत निगम, सुरेंद्र महाशय, रमेश मंगल, मनमोहन मित्तल, विपिन मोहन गर्ग, भूषण यादव, विंनोद सैन, गिरीश कुमार, सौरभ जयसवाल, सुरेंद्र महाशय, सुनील कुमार शेरू, विनेश, अजय गुप्ता, विक्रम सैनी, महेश अग्रवाल, संदीप मित्तल, नितिन मित्तल, पवन गोयल, सुभाष बजरंगी, देवेंद्र अग्रवाल, सुनील गुप्ता, वीरेंद्र कंडेरे, विनोद गोयल, विपिन गोयल, अतुल जैन, लीला की निर्देशिका नीरा बख्शी सहित मंडली के सभी कलाकार उपस्थित रहे।



