लेटेस्टशहर

सुमेर सिंह जाटव की पुण्यतिथि पर किया भंडारे का आयोजन

गाजियाबाद। समाजसेवी सुमेर सिंह जाटव की पुण्यतिथि पर भंडारे का आयोजन किया गया। श्याम पार्क मेन मार्किट साहिबाबाद में आयोजित कार्यक्रम में बसपा के जिलाध्यक्ष वीरेन्द्र जाटव पहुंचे। सुमेर सिंह जाटव के चित्र पर सभी ने श्रद्धासुमन अर्पित किए।  कार्यक्रम की अध्यक्षता समाज सेवी हरी सिंह शर्मा ने व संचालन वीरसिंह सैन ने किया। लोक शिक्षण अभियान ट्रस्ट के संस्थापक/अध्यक्ष रामदुलार यादव मुख्य वक्ता रहे। बसपा के जिलाध्यक्ष वीरेन्द्र जाटव ने सुमेर सिंह के चित्र पर पुष्प अर्पित कर स्मृति दिवस का शुभारम्भ किया। ओमपाल सिंह, जयपाल सिंह, राजू लाहोरिया ने कार्यक्रम में आये सभी लोगों का आभार व्यक्त किया। बड़ी संख्या में लोगों ने भंडारे में प्रसाद ग्रहण किया। इस मौके पर लोक शिक्षण अभियान ट्रस्ट के संस्थापक अध्यक्ष रामदुलार यादव ने कहा कि चाचा सुमेर सिंह नेक इंसान, मिलनसार, समाज में सद्भाव, भाईचारा, सहयोग की भावना को आगे बढ़ाने वाले थे। वे विरोधी विचारधारा वाले लोगों के प्रति भी उतना ही सम्मान जनक व्यवहार रखते थे जितना अपने लोगों के प्रति करते थे। हमें और हमारे साथियों को कहा करते थे कि जो विरोधी हो उनका काम पहले करो, उनसे प्रेम और उनके दु:ख सुख में पहले काम आओ। आज स्मृति दिवस पर उन्हें याद कर गर्व और गौरव का अनुभव होता है। डॉ. अम्बेडकर पार्क सत्योदय बुद्ध विहार बनवाने में जो थाना साहिबाबाद लाजपत नगर जीटी रोड पर है उसमें उन्होंने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। इस मौके पर हरीसिंह शर्मा, रामपाल त्यागी, वीरसिंह सैन, श्रीपाल चौधरी, एसपी सिंह चौहान, रमेश गौतम, श्याम अरोड़ा, अमन, मुरारी लाल शर्मा, श्री राम, रोहित, रामजन्म यादव आदि मौजूद रहे। 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button