लेटेस्टशहर

मोदी के जन्म दिवस को समर्पित किया वार्षिकोत्सव

  • प्रहरी मंच महिला काव्य मंच ट्रस्ट ने की काव्य गोष्ठी
    गाजियाबाद।
    प्रहरी मंच, महिला काव्य मंच ट्रस्ट ने अपना प्रथम वार्षिकोत्सव प्रधानमंत्री माननीय नरेंद्र मोदी के 72 वें जन्मदिवस को समर्पित किया। इस अवसर पर एक शानदार काव्य गोष्ठी का आयोजन किया गया। नियति गुप्ता की अध्यक्षता और मकाम संस्था के संस्थापक नरेश नाज के सान्निध्य में हुए कार्यक्रम की मुख्य अतिथि मकाम की ग्लोबल प्रेसीडेंट नीतू सिंह राय थीं। छंदों के देव गणपति महाराज का स्मरण कर माँ सरस्वती का माल्यार्पण और दीप प्रज्जवलन किया गया। स्वदेश चरौरा ने सरस्वती वंदना की। नरेशा नाज के सम्बोधन के बाद काव्य गोष्ठी शुरू हुई। नेहा सिंह, श्रीमती इन्दिरा, नीरज त्यागी, सीमा शर्मा, सुशील भाटिया, डा. स्वदेश चरौरा, कर्नल प्रवीण त्रिपाठी, रश्मि छिकारा, शारदा मित्तल, मोनिका ठाकुर, शालू गुप्ता, डा. मेजर प्राची गर्ग, नीतू सिंह राय, नियति गुप्ता और अंत में नरेश नाज ने विविध विधाओं में काव्य पाठ किया। मीनू त्रिपाठी ने लघु कथा सुनाई। डा. मेजर प्राची गर्ग ने सुंदर मंच संचालन किया। कार्यक्रम में अनु भारद्वाज, मुकेश गुप्ता, अरुण त्यागी, अरुणा त्यागी, रेखा भाटिया, डा. पारूल गर्ग, विशाल मोहन, एयर कमोडोर डीके शर्मा और लेफ्टिनेंट कर्नल शिवा कुमार की भी उपस्थिति रही। ग्रीन इंडिया मिशन का अनुपालन करते हुए सभी प्रतिभागियों और अतिथियों को पौदे देकर सम्मानित किया गया। अंत में शालू गुप्ता ने सभी का आभार व्यक्त किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button