लेटेस्टशहर

आजादी के अमृत महोत्सव: सिविल डिफेंस ने निकाली 75 बाइकों के साथ रैली

गाजियाबाद। सिविल डिफेंस गाजियाबाद द्वारा आजादी के अमृत महोत्सव के अवसर पर चीफ वॉर्डन ललित जायसवाल के नेतृत्व में 75 बाइक स्कूटी तिंरगा रैली आयोजित की गई। इस रैली को एसएसपी मुनिराज जी द्वारा प्रात: 10 बजे पुलिस लाइन गाजियाबाद से फ्लैग आफ किया गया। एसपी ट्रैफिक रामानन्द खुशवाहा, डिप्टी कंट्रोलर अशोक गौतम, चीफ वॉर्डन ललित जायसवाल, आरआई ऊदल सिंह, टीआई बी.पी. गुप्ता, डिप्टी चीफ वार्डन अनिल अग्रवाल, एडीसी बनवारी लाल, एडीसी संजय गर्ग ,डिविजनल वार्डन राजेंद्र शर्मा ने कार्यक्रम में भागीदारी की। तिरंगा रैली पुलिस लाइन से पुराना बस स्टैंड, चौधरी मोड़, घंटाघर पर शहीद भगत सिंह को माल्यार्पण करते हुए शहीद स्थल मेट्रो से हापुड़ तिराहे पर शहीद चंद्र शेखर आजाद को माल्यार्पण करते हुए दुर्गा भाभी चौक पर दुर्गा भाभी को माल्यार्पण करते हुए शहीद पथ पर शहीदों की प्रतिमा पर माल्यार्पण के साथ खत्म हुई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button