लेटेस्टशहरशिक्षा

आईटीएस डेंटल कॉलेज में एलुमनाई लेक्चर का आयोजन

गाजियाबाद। आईटीएस डेंटल कॉलेज में बीडीएस पाठ्यक्रम के विद्यार्थियों को दंत चिकित्सा के क्षेत्र में प्रोत्साहित करने के लिए कॉलेज की पूर्व छात्रा डा. नूपुर खेतान द्वारा एक एलुमनाई लेक्चर प्रस्तुत किया गया जिसका विषय यूज आॅफ बोटॉक्स इन फेशियल एस्थेटिक्स था। इस लेक्चर में 150 से अधिक छात्रों ने भाग लिया। डा. नूपुर ने अपनी बीडीएस पाठ्यक्रम की पढ़ाई सरदार पटेल पोस्ट ग्रेजुएट इंस्टीट्यूट आॅफ डेन्टल एंड मेडिकल साइंस, लखनऊ से तथा एमडीएस की पढ़ाई आईटीएस डेन्टल कॉलेज, मुरादनगर से पूर्ण की थी। इसके साथ ही डा. नूपुर ने यूनिवर्सिटी आॅफ मेस्सिना, यूरोप से बोटॉक्स और डर्मल फिलर का सर्टिफाइड कोर्स भी किया है।
लेक्चर के दौरान डा. नूपुर ने सभी विद्यार्थियों के साथ दंत चिकित्सा के विकसित क्षेत्र में बोटॉक्स का उपयोग करके फेशियल एस्थेटिक्स में विभिन्न उपचार के तौर-तरीकों पर चर्चा की। डा. नूपुर ने कॉस्मेटिक डेंटिस्ट्री के अन्तर्गत चेहरे की सुंदरता को ज्यादा बढ़ाने के लिए विभिन्न विकल्पों के बारे में सभी प्रतिभागियों को समझाया एवं विद्यार्थियों के द्वारा पूछे गये सभी प्रश्नों के उत्तर भी दिये। इस लेक्चर का उद्देश्य विद्यार्थियों का मार्गदर्शन एवं उनको भविष्य में बोटॉक्स का उपयोग करके फेशियल एस्थेटिक्स उपचारों को सफलतापूर्वक एकीकृत करने के लिये तैयार करना था। डॉ. नूपुर ने इस कार्यक्रम के माध्यम से बीडीएस के विद्यार्थियों को फेशियल एस्थेटिक्स के उपचार की प्रक्रियाओं के बारे में नवीनतम ज्ञानवर्धक मंच के आयोजन के लिये संस्थान को धन्यवाद देते हुये लेक्चर का समापन किया। इस कार्यक्रम के माध्यम से सभी प्रतिभागियों को सर्वश्रेष्ठ फेशियल एस्थेटिक्स उपचार के बारे में ज्ञान प्राप्त हुआ जिसके लिये सभी ने आईटीएस-द एजुकेशन ग्रुप के चेयरमैन डा. आरपी चड्ढा, वाईस चेयरमैन अर्पित चड्ढा, सेक्रेट्री भूषण कुमार अरोड़ा एवं कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ. देवी चरण शेट्टी को धन्यवाद देते हुए लेक्चर का समापन किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button