राजनीतिलेटेस्टशहर

अजीतपाल त्यागी ने आरडीसी में खोला चुनावी कार्यालय

गाजियाबाद। नामांकन के बाद प्रत्याशियों ने अपने-अपने चुनाव कार्यालय खोलने शुरू कर दिए हैं। मुरादनगर सीट से भाजपा प्रत्याशी अजीतपाल त्यागी ने आरडीसी स्थित अपनी पुरानी जगह पर ही चुनाव कार्यालय खोला है। आज सुबह अजीतपाल त्यागी व उनकी पत्नी पथिका त्यागी, पुत्र आदित्य, अन्नु के साथ विधिवत पूजन हवन करके शुभारंभ किया। भाजपा के महानगर अध्यक्ष संजीव शर्मा, चुनाव संयोजक संजय कश्यप भी हवन पूजन में शामिल रहे। इस दौरान अजीत पाल त्यागी ने कहा कि कि हम अनुशासित पार्टी के कार्यकर्ता हैं हम कोविड प्रोटोकॉल का पालन करते हुए चुनावी संपर्क करेंगे। केंद्र सरकार में प्रदेश सरकार की कल्याणकारी योजनाओं के बारे में जन-जन को बताते हुए योगी सरकार के द्वारा भ्रष्टाचारियों पर अंकुश, विकास कार्यों को बढ़ावा, शहर और गांव में बिना कट वाली बिजली, गरीबों को राशन, बेटियों के सम्मान बढ़ाने की हृदय स्पर्शी पहल आदि हजारों ऐसे कार्य जो उत्तर प्रदेश की जनता व प्रदेश के विकास व सम्मान के परिचायक बने हैं इसके लिए हम सभी को गौरवांवित कर रहे हैं। चुनावी समर में अन्य दल जनता को प्रलोभन देकर या गुमराह करके सत्ता पर काबिज होना चाहते हैं लेकिन जनता ने अपना मन मोदी के विकास मॉडल के आधार पर उत्तर प्रदेश का चहुंमुखी विकास की बागडोर योगी आदित्यनाथ के हाथों में पुन: सौंपने का मन बना लिया है। कार्यालय के शुभारंभ कि मौके पर राज्यसभा सांसद डॉक्टर अनिल अग्रवाल, दर्जा प्राप्त राज्समंत्री अशोक गोयल, सरदार एस पी सिंह, मुरादनगर नगर पालिका के चेयरमैन विकास तेवतिया, महानगर के पूर्व मंत्री पप्पू नागर, धीरज शर्मा, मीडिया प्रमुख प्रदीप चौधरी, मंडल अध्यक्ष विनीत शर्मा, अमरीश त्यागी, वीरेन्द्र सारस्वत, अमित भारद्वाज, संदीप त्यागी, भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष डॉक्टर केशव त्यागी, संजीव त्यागी, ओपी अग्रवाल, अमरदत्त शर्मा, नितिन गोयल आदि उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button