लेटेस्टशहर

मुरादनगर युवा उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष बने अजय वर्मा

गाजियाबाद। मुरादनगर उद्योग व्यापार मंङल द्वारा युवा उद्योग व्यापार मंडल मुरादनगर का गठन किया गया जिसमें अध्यक्ष अजय वर्मा, महामंत्री हिमांशु गर्ग, कोषाध्यक्ष अमित गोयल (भदौली वाले), उपाध्यक्ष योगेन्द्र जाटव (सभासद), पवन कुमार, मंत्री रोहित शर्मा, रोहित गर्ग मनोनीत किए गए। जिला महामंत्री एवं उद्योग व्यापार मंङल मुरादनगर के चेयरमैन पंकज गर्ग, उद्योग व्यापार मंडल मुरादनगर अध्यक्ष राकेश गोयल, जिला मंत्री विनोद धनगर, सर्राफा व्यापार मंङल अध्यक्ष लोकेश वर्मा ने मनोनयन पत्र देकर नए पदाधिकारियों को शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर जिला महामंत्री पंकज गर्ग ने कहा कि संगठन में समय-समय पर परिवर्तन ऊर्जा प्रदान करता है। नए पदाधिकारी व्यापारियों की समस्याओं के समाधान के लिए कार्य करेंगे और अधिक से अधिक युवाओं को व्यापार मंङल से जोड़ने का कार्य करेंगे। उद्योग व्यापार मंडल मुरादनगर के अध्यक्ष राकेश गोयल ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई दी और कहा कि युवा टीम पूरी महनत व लगन से काम करेगी। जिला उपाध्यक्ष अमरीश गोयल, कोषाध्यक्ष हरिओम सिंघल, प्रशान्त खटीक आदि पदाधिकारी मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button