लेटेस्टशहर

फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता में अभिमन्यु रहे विजेता

गाजियाबाद। राजनगर एक्सटेंशन की फार्च्यून रेजीडेंसी में इस्कॉन मंदिर की तरफ से आनंद उत्सव में बच्चों के द्वारा भारत नाट्यम / कथक नृत्य , पेंटिंग, फैंसी ड्रेस कॉम्पिटिशन, नाटक, रॉक कीर्तन प्रस्तुत किया गया जिसमें अनेकों भक्तों ने भाग लिया , जिसमें अभिमन्यु शर्मा को फैंसी ड्रेस में प्रथम स्थान के लिए पुरस्कृत किया गया , साथ ही अनेक भक्तों एवं सहयोगियों को उनकी सेवाओं के लिए सम्मानित किया गया। इस अवसर पर धनंजय जग्गनाथ प्रभु (सह-अध्यक्ष), आराध्य देवेश प्रभु, श्याम करुणा प्रभु, रसिक मधुसूदन प्रभु, वरिकेश्व माधव, राजधर्म प्रभु, दुष्यंत गौतम, प्रत्यक्ष, अंशुमन, नवीन, गोविंद उज्जवल, अमिता, गीता गौतम, मृगनयनी, डिंपी, पूर्णिमा अभिषेक शर्मा, दिशा शर्मा, प्रतिष्ठा एवं अनेक वरिष्ठ भक्त उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button